- Dainik Bhaskar Hindi
- International
- Coronavirus in World Live Updates Worldwide COVID19 Cases and deaths total Corona patients
दैनिक भास्कर हिंदी: Corona in World: दुनियाभर में 82 लाख 57 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित, मौत का आंकड़ा 4.45 लाख के पार
हाईलाइट
- दुनियाभर में कोरोना के मामले 82 लाख 57 हजार के पार
- चार लाख 46 हजार से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है। अब तक 82 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। 'Worldometers' वेबसाइट के अनुसार बुधवार सुबह तक दुनियाभर में 82 लाख 57 हजार 535 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 लाख 45 हजार 986 लोगों की मौत हुई है। वहीं 43 लाख 6 हजार 748 लोग स्वस्थ हुए हैं।
कोरोना के सबसे अधिक मामले अमेरिका में
22 लाख 8 हजार 400 मामलों और 1 लाख 19 हजार 132 मौतों के साथ अमेरिका अब भी दुनिया में सबसे ज्यादा कोविड-19 संक्रमण और मौतों वाला देश बना हुआ है। वहीं ब्राजील 9,28,834 संक्रमण के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके बाद रूस (5,45,458), भारत (3,54,065), यूके (2,98,136), स्पेन (2,91,408), इटली (2,37,500), पेरू (2,37,156), ईरान (1,92,439), जर्मनी (1,88,382), तुर्की (1,81,298), चिली (1,84,449), मेक्सिको (1,54,863), पाकिस्तान (1,48,921), सऊदी अरब (1,36,315) और कनाडा (1,01,085) का नंबर है।
10 हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में ब्राजील (45,456), ब्रिटेन (41,969), इटली (34,405), फ्रांस (29,550), स्पेन (27,136) और मैक्सिको (18,310) हैं।
बीजिंग में 31 नए मामले
बीजिंग में मंगलवार को कोविड-19 के 31 नए मामले सामने आए और छह नए बिना लक्षण वाले मामलों की पुष्टि की गई। बीजिंग में मंगलवार तक 557 मामलों की पुष्टि की गई, ये घरेलू स्तर पर संचारित मामले थे, वहीं इनमें 411 ऐसे मामले भी शामिल थे जिन्हें अस्पताल से ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। वहीं नौ मौतें भी दर्ज की गईं।
कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश
देश |
संक्रमित | मौतें | स्वस्थ हुए |
अमेरिका | 2,20,8400 | 1,19,132 | 9,03,041 |
ब्राजील | 9,28,834 | 45,456 | 4,64,774 |
रूस | 5,45,458 | 7,284 | 2,94,306 |
भारत | 3,54,065 | 11,903 | 1,86,935 |
ब्रिटेन | 2,98,136 | 41,969 | उपलब्ध नहीं |
स्पेन | 2,91,408 | 27,136 | उपलब्ध नहीं |
इटली | 2,37,500 | 34,405 | 1,78,526 |
पेरू | 2,37,156 | 7,056 | 1,25,205 |
ईरान |
1,92,439 | 9,065 | 1,52,675 |
जर्मनी | 1,88,382 | 8,910 | 1,73,100 |
क्लोजिंग बेल: बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 180 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (16 मई 2022, सोमवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 180.22 अंक यानी कि 0.34% ऊपर 52,973.84 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 60.10 अंक या 0.38% ऊपर 15,842.30 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि कल एलआईसी के सूचीबद्ध होने के पूर्व निफ्टी आज 16000 के स्तर को पुनः प्राप्त करने में असफल रहा। बैंक निफ्टी 1.44% की बढ़त के साथ 33597.60 के स्तर पर बंद हुआ।
क्षेत्र विशेष में निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी रियलिटी एवं ऑटो में तेजी में 2-3 % का योगदान दिया। निफ्टी आईटी तथा एफएमसीजी में क्रमशः 0.75 % एवं 0.35 % की हानि रही। निफ्टी के शेयरों में आयशर मोटर,अपोलो हॉस्पिटल तथा यूपीएल में सर्वाधिक लाभ रहा।अल्ट्राटेक सीमेंट, श्री सीमेंट, एशियन पेंट में प्रमुख गिरावट देखी गयी।
तकनीकी रूप से, साप्ताहिक चार्ट पर बियरिश कैंडल बनाने के बाद यह आज निफ्टी ने दैनिक चार्ट पर डोजी कैंडलस्टिक बनाया है जो ट्रेडर के मन में बाजार के रुख को ले कर असमंजस को दर्शाता है। साथ ही निफ्टी फॉलिंग ट्रेंडलाइन पर रेसिस्टेन्स का सामना कर रहा है तथा इन स्तरों पर लाभ ले लेने की प्रवृति दर्शा रहा है।
फिबोनाकी रेट्रेंचमेंट का सपोर्ट 15650 पर है।यह ट्रेडर के लिए लघु अवधि में खरीदी का अवसर बन सकता है यदि 15650 का स्तर नही टूटता है। आवरली चार्ट पर मिडिल बोलिंगर बैंड पर सपोर्ट है, इसके कारण एक तेजी की चाल बन सकती है। स्टॉक विशेष एक्शन आने वाले दिनों में मार्केट में अधिक प्रभावी रहेगा। डेरीवेटिव में कॉल पर सर्वाधिक ओपन इंटरेस्ट 16000 पर तथा उसके बाद 16200 पर है।
पुट में सबसे अधिक ओपन इंटरेस्ट 15500 निफ्टी पर है।
इंडिया विक्स 24.53 पर 4.43% की बढ़त के साथ बंद हुआ जो साप्ताहिक एक्सपायरी तक तीव्र उतार चढ़ाव का संकेत देता है।बैंक निफ्टी का सपोर्ट 32600 तथा रेसिस्टेन्स 34500 है।
बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 78.13 अंक तेजी के साथ 52,872 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 14 अंक की बढ़त के साथ 15,796 के स्तर पर खुला था।
सुमीत बगड़िया
एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर
चॉइस ब्रोकिंग (Choice Broking)
Source: Choice India
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: गुरुग्राम में कोरोना के 205 नए मामले, और 9 लागों की मौत
दैनिक भास्कर हिंदी: नोएडा में कोरोना के 500 सक्रिय मरीज, अब तक 13 मौतें
दैनिक भास्कर हिंदी: बांग्लादेश में बढ़ रहा कोरोना का प्रकोप, रेड जोन में तैनात की जाएगी सेना
दैनिक भास्कर हिंदी: ICMR सर्वे : महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण का प्रमाण बहुत कम
दैनिक भास्कर हिंदी: पालघर साधु लिंचिंग : 11 आरोपी कोरोना पॉजिटिव