Coronavirus in World: दुनियाभर में 1 लाख से ज्यादा मौतें, दक्षिण कोरिया में ठीक हो चुके 91 मरीज फिर से संक्रमित

Coronavirus Live News Update in World
Coronavirus in World: दुनियाभर में 1 लाख से ज्यादा मौतें, दक्षिण कोरिया में ठीक हो चुके 91 मरीज फिर से संक्रमित
Coronavirus in World: दुनियाभर में 1 लाख से ज्यादा मौतें, दक्षिण कोरिया में ठीक हो चुके 91 मरीज फिर से संक्रमित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में अब भी जारी है। www.worldometers.info वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार रात 12 बजे तक दुनिया भर में 16 लाख 80 हजार 527 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1 लाख 01 हजार 762 लोगों की मौत हो चुकी है। 3 लाख 73 हजार 587 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं 12 लाख 05 हजार 178 लोग अब भी अस्पतालों में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। 49 हजार 814 लोगों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। वहीं शुक्रवार को ​ब्रि​टेन के लिए एक ओर बुरा दिन साबित हुआ। यहां आज फिर कोरोना वायरस के कारण 900 से ज्यादा लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। अमेरिका में स्थिति गंभीर होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में 1783 लोगों की मौत हुई है। यहां 4 लाख 68 हजार से ज्यादा संक्रमित मामले हैं और 16 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

अमरीका में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज
कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रभाव अ​गर पड़ा है तो वह अमेरिका है। यहां अब तक 4,89,646 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसके बाद स्पेन में 1,57,053, इटली में 1,47,577, फ्रांस में 1,24,869, जर्मनी में 1,20,157, चीन में 81,907, ब्रिटेन में 73,758 और ईरान में 68,192 सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं।

इटली में सबसे ज्यादा 17,669 लोगों की जान गई
वहीं कोरोना वायरस के कारण सबसे ज्यादा 18,849 मौतें इटली में हुई हैं। इसके बाद अमेरिका में 18,034, स्पेन में 15,970, फ्रांस में 13,197, ब्रिटेन में 8,958, ​ईरान में 4,232 और चीन में सबसे ज्यादा 3,336 लोगों ने जान गवाई है।

दक्षिण कोरिया में ठीक हो चुके 91 मरीज फिर से संक्रमित
दक्षिण कोरिया के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि ऐसे 91 लोगों का कोरोना टेस्ट पोजिटिव निकला है जो समझा जा रहा था कि संक्रमण से उबर चुके हैं। कोरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने कहा है कि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि ये रोगी दोबारा कैसे पोजिटिव पाए गए हैं। सेंटर के निदेशक ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि हो सकता है कि ये वायरस इन रोगियों में फिर से सक्रिय हो गया हो। वहीं कुछ अन्य जानकारों ने कहा कि हो सकता है कि उनका टेस्ट ठीक से नहीं हो पाया हो।

​इंग्लैड में बीते 24 घंटों में 866 लोगों की मौत
ब्रिटेन में स्वास्थ्य विभाग ने मारे जाने वाले लोगों के नए आंकड़े जारी किए हैं। इंग्लैंड में बीते 24 घंटों के अंदर 866 लोगों की मौत हुई है। स्कॉटलैंड में 48, वेल्स में 29 और नॉर्दर्न आयरलैंड में 10 लोगों की मौत हुई है। इंग्लैंड में अब तक 8,000 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। स्कॉटलैंड में लगभग 500, वेल्स में 300 और नॉर्दर्न आयरलैंड में 100 लोगों की मौत हो चुकी है।

बेल्जियम में एक दिन में सबसे ज़्यादा लोगों की मौत
बेल्जियम में पिछले 24 घंटों के अंदर कोरोना से संक्रमित 496 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही वहां मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 3,019 हो गई है। 1 करोड़ 14 लाख की आबादी वाले बेल्जियम में ये संख्या बहुत बड़ी समझी जा रही है, लेकिन इनमें से आधे से ज्यादा लोगों की मौत अस्पतालों के बाहर मुख्य तौर पर केयर होम्स में हुई।

विदेशी मुद्रा भंडार में आई कमी
भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को बताया है कि बीते कुछ दिनों में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में कमी आई है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक कि तीन अप्रैल तक भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 902 मिलियन डॉलर की कमी आई है जिसके बाद भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 474.66 अरब डॉलर रह गया है। इससे कुछ महीनों पहले भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 481 अरब डॉलर तक पहुंच गया था।

जापान में सूमो पहलवान संक्रमित
जापान में पहली बार एक सूमो पहलवान के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। देश के सूमो एसोसिएशन ने कहा है कि पिछले सप्ताह इस पहलवान को बुखार हुआ था। जापान के सरकारी प्रसारक एनएचके के अनुसार देश में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ये संख्या हालांकि जापान के पड़ोसी देशों के मुकाबले काफी कम है, लेकिन जापान सरकार ने संक्रमण की संख्या बढ़ने के बाद देश के सात क्षेत्रों में आपातकाल लागू कर दिया है।

101 साल के मरीज ने दी कोरोना वायरस को मात
कोरोना वायरस को लेकर एक बात जो काफी हद तक स्पष्ट है वो ये कि इससे सबसे अधिक बुज़ुर्ग प्रभावित हुए हैं। लेकिन 101 साल के कीथ वॉटसन कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे हैं। वोरसेस्टरशायर के रहने वाले कीथ को सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन वहां उन्हें तेज़ बुखार हो गया और जब उनका टेस्ट कराया गया तो वो पॉजिटिव थे। उनकी बहू जो वॉटसन बताती हैं "वो इस उम्र में भी कमाल है।" कीथ के ठीक हो जाने पर जब उन्हें घर ले जाया जा रहा था तो सबने उनके साथ तस्वीर खिंचवाई जिसे जो ने फेसबुक पर शेयर भी किया। इस तस्वीर पर पांच सौ से अधिक कमेंट्स हैं और यह तीन हजार से अधिक बार शेयर हुई है।

इटली में अब तक 100 डॉक्टरों की मौत
इटली के डॉक्टर्स फेडरेशन ने गुरुवार को बताया कि देश में 24 घंटे में चार और फिजिशियन की मौत हो गई। इसके बाद यहां कोरोनावायरस से डॉक्टरों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 100 हो गया। इनमें रिटायर्ड डॉक्टर भी शामिल हैं, जो महामारी बढ़ने के बाद दोबारा काम पर लौट आए थे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यहां 30 नर्स भी कोरोना की चपेट में आने के बाद जान गंवा चुकी हैं। इटली के उच्च स्वास्थ्य संस्थान के मुताबिक, देश में 13 हजार 121 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना से संक्रमित हैं। देश में संक्रमण से अब तक 18 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

Created On :   7 April 2020 1:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story