Coronavirus: दुनियाभर में 7.48 करोड़ पहुंचा संक्रमितों की आंकड़ा, 16.6 लाख से अधिक लोगों की जिंदगी खत्म हुई

Coronavirus: दुनियाभर में 7.48 करोड़ पहुंचा संक्रमितों की आंकड़ा, 16.6 लाख से अधिक लोगों की जिंदगी खत्म हुई
हाईलाइट
  • कुल मामलों की संख्या 7 करोड़ 48 लाख 75 हजार 300 पहुंची
  • वैश्विक स्तर पर कुल 16 लाख 60 हजार 132 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर दुनियाभर में जारी है। हालत यह कि कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7.48 करोड़ को पार कर गई है। वहीं अब तक इस महामारी ने 16.6 लाख से अधिक लोगों की सांसें छीन ली हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के अनुसार शुक्रवार को दुनियाभर में कुल मामलों की संख्या 7 करोड़ 48 लाख 75 हजार 300 पहुंच गई है। 

सीएसएसई ने नए अपडेट में खुलासा किया है कि वैश्विक स्तर पर कुल 16 लाख 60 हजार 132 लोगों को इस वायरस की चपेट में आकर अपनी जान गंवानी पड़ी है। आइए जानते हैं इस वायरस से ग्रसित दुनियाभर के देशों का हाल... 

दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई तीव्रता

कोरोनावायरस की गिरफ्त में आए देशों में सबसे अधिक प्रभावित देश में संयुक्त राष्ट्र अमेरिका का नाम अब भी पहले स्थान पर है। यहां संक्रमण के 17,192,376 मामले और 310,424 मौतें दर्ज की गई हैं।

वहीं संक्रमण के मामलों के हिसाब से अमेरिका के बाद भारत का दूसरा स्थान है, जहां 9,956,557 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि देश में कोविड से मरने वालों की संख्या 144,451 हो गई है।

दस लाख से अधिक पुष्ट मामलों वाले देश:-

देश का नाम

कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 

ब्राजील

7,110,434

रूस

2,736,727

फ्रांस

2,483,524

तुर्की

1,955,680

ब्रिटेन

1,954,268

इटली

1,906,377

स्पेन

1,785,421

अर्जेंटीना

1,524,372

कोलम्बिया

1,468,795

जर्मनी

1,438,438

मेक्सिको

1,277,499

पोलैंड

1,171,854

ईरान

1,138,530

20,000 से अधिक मृत्यु दर्ज करने वाले देशों का नाम:-

देश का नाम

कोरोना से मृत लोगों की संख्या 

ब्राजील

184,827

मेक्सिको

115,769

इटली

67,220

ब्रिटेन

66,150

फ्रांस

59,733

ईरान

53,095

स्पेन

48,777

रूस

48,568

अर्जेंटीना

41,534

कोलंबिया

39,787

पेरू

36,858

जर्मनी

24,611

पोलैंड

24,345

दक्षिण अफ्रीका

24,011

 

Created On :   18 Dec 2020 4:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story