चीन का कारनामा, चांद पर अंकुरित किया कपास का बीज

Cotton seed germinated on board a Chinese lunar lander on Moon
चीन का कारनामा, चांद पर अंकुरित किया कपास का बीज
चीन का कारनामा, चांद पर अंकुरित किया कपास का बीज
हाईलाइट
  • चांद पर चाइनीज लूनर लैंडर के बोर्ड पर ये बीज अंकुरित किया गया है।
  • चीन दुनिया में ऐसा पहला देश बन गया है जिसने चांद पर बीज अंकुरित करने में सफलता हासिल की है।
  • चीन ने चांद पर कपास का बीज अंकुरित किया है।

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन ने चांद पर कपास का बीज अंकुरित किया है। इसके साथ ही चीन दुनिया में ऐसा पहला देश बन गया है जिसने चांद पर बीज अंकुरित करने में सफलता हासिल की है। चाइनीज लूनर लैंडर के बोर्ड पर ये बीज अंकुरित किया गया है। वैज्ञानिकों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

चांग"ई-4 प्रोब ने 3 जनवरी को चंद्रमा के "डार्क साइड" पर दुनिया की पहली सॉफ्ट लैंडिंग की, जो अंतरिक्ष महाशक्ति बनने के लिए चीन की महत्वाकांक्षाओं में एक बड़ा कदम है।

प्रयोग के डिजाइन की अगुवाई करने वाले शाइ गेंगशिन ने कहा,  कपास के बीज के साथ-साथ चीन ने लूनर लैंडर में 18 cm के बकेट जैसे कंटेनर में आलू, अरबिडोप्सिस के बीज (सरसो के फैमली का पौधा), फ्रूट फ्लाइ एग और ईस्ट भी भेजा है। हालांकि प्रोब ने जो तस्वीरें भेजी है उसमें दिख रहा है कि कपास का अंकुर तो अच्छे से विकसित हो रहा है लेकिन अब तक अन्य पौधों के बीज अंकुरित नहीं हुए हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही बाकी में भी अंकुर देखने को मिलेंगे।

चांग"ई -4 में जो उपकरण लगाए गए हैं उसे स्वीडन, जर्मनी और चीन के वैज्ञानिकों ने लूनर इंवॉयरमेंट, कॉसमिक रेडिएशन, सोलर विंड और मून सर्फेस की स्टडी करने के लिए विकसित किया है। लैंडर के साथ चीन ने युतु -2 (जेड रैबिट) नामक रोवर भी भेजा है जो वॉन कर्मन क्रेटर में एक्सपेरिमेंट करेगा।

एजेंसी ने कहा कि चांद से नमूने वापस लाने के लिए साल के अंत तक चार और चंद्र अभियानों की योजना बनाई गई है। चीनी अंतरिक्ष एजेंसी ने सोमवार को कहा था कि चीन एक दिन लूनर रिसर्च बेस स्थापित करना चाहता है। 

Created On :   15 Jan 2019 6:28 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story