Covid-19: दुनियाभर में 5.26 करोड़ से अधिक मामले सामने आए, भारत दूसरे स्थान पर

Covid-19: दुनियाभर में 5.26 करोड़ से अधिक मामले सामने आए, भारत दूसरे स्थान पर
हाईलाइट
  • कुल आंकड़े 5 करोड़ 26 लाख 43 हजार 939
  • भारत कोरोना सं​क्रमित मामलों में दूसरे नंबर पर
  • मृत्यु संख्या 12 लाख 91 हजार 920 पहुंची

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया भर में कोरोना वायरस (CoronaVirus) का कहर हर दिन बढ़ता जा रहा है। इस महामारी ने अब भयंकार रूप ले लिया है। लोग बड़ी संख्या में लोग इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। दुनियाभर में कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 5.26 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि घातक वायरस से होने वाली मृत्यु संख्या 12 लाख से अधिक पहुंच गई है। 

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के अनुसार शुक्रवार की सुबह तक संक्रमण के कुल आंकड़े 5 करोड़ 26 लाख 43 हजार 939 हो गए वहीं मृत्यु संख्या 12 लाख 91 हजार 920 तक पहुंच गई है। 

China Dispute: लद्दाख में LAC पर विवादित क्षेत्रों में बनाए गए स्ट्रक्चर तोड़ेंगी दोनों देश की सेनाएं, पेट्रोलिंग भी बंद होगी

बात करें दुनिया में सर्वाधिक संक्रमित मरीजों वाले देश की तो अमेरिका अभी भी नंबर वन पर काबिज है। सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक कोविड-19 प्रभावित देश है। यहां संक्रमण के कुल 1 करोड़ 05 लाख 35 हजार 828 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं मरने वालों की संख्या का आंकड़ा 2 लाख 42 हजार 654 को पार कर ​गया है। 

वहीं संक्रमण के मामलों के हिसाब से भारत 86 लाख 83 हजार 916 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में वायरस से मरने वालों की संख्या 1 लाख 28 हजार 121 है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, 10 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देशों में अमेरिका और भारत के अलावा ये शामिल हैं...

देश का नाम

संक्रमितों के आंकड़े

ब्राजील

5,747,660

फ्रांस

1,914,918

रूस

1,822,345

स्पेन

1,417,709

अर्जेंटीना

1,273,356

ब्रिटेन

1,260,198

कोलंबिया

1,165,326

इटली

1,028,424

कोविड-19 से होने वाली मौतों के हिसाब से अमेरिका के बाद ब्राजील 163,368 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं 20,000 से अधिक मौत दर्ज करने वाले देशों में ये शामिल हैं...

देश का नाम

मौत का आंकड़ा

मेक्सिको

96,430

ब्रिटेन

50,457

इटली

42,953

फ्रांस

42,599

स्पेन

40,105

ईरान

39,664

पेरू

34,992

अर्जेंटीना

34,531

कोलंबिया

33,312

रूस

31,326

 

Created On :   13 Nov 2020 4:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story