अब तक 80 लाख संक्रमितों की हुई पुष्टि, मरने वालों का आंकड़ा 2 लाख 23 हजार के पार

Covid cases in Africa have so far crossed 80.5 lakh
अब तक 80 लाख संक्रमितों की हुई पुष्टि, मरने वालों का आंकड़ा 2 लाख 23 हजार के पार
अफ्रीका में कोविड अब तक 80 लाख संक्रमितों की हुई पुष्टि, मरने वालों का आंकड़ा 2 लाख 23 हजार के पार
हाईलाइट
  • 80 लाख से ज्यादा मरीज हुए रिकवर

डिजिटल डेस्क, अदीस अबाबा। अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने गुरुवार को कहा कि बुधवार शाम तक अफ्रीका में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की संख्या अबतक 8,651,549 तक पहुंच गई है।

अफ्रीकी संघ (एयू) की विशेष स्वास्थ्य सेवा एजेंसी ने कहा कि पूरे महाद्वीप में कोरोना से मरने वालों की संख्या 223,352 है और 8,099,456 मरीज अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं। अफ्रीका सीडीसी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, ट्यूनीशिया और इथियोपिया महाद्वीप सबसे अधिक मामलों वाले देशों में से हैं।

केसलोड के संदर्भ में, दक्षिणी अफ्रीका सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है। इसके बाद महाद्वीप के उत्तरी और पूर्वी हिस्से हैं, जबकि अफ्रीका सीडीसी के अनुसार मध्य अफ्रीका सबसे कम प्रभावित क्षेत्र है।

(आईएएनएस)

Created On :   2 Dec 2021 7:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story