प्रेसिडेंट मैक्रों की आर्थिक नीतियों के खिलाफ पेरिस में निकल रहा लोगों का गुस्सा

Demonstration in Paris against French Govt over rising fuel price
प्रेसिडेंट मैक्रों की आर्थिक नीतियों के खिलाफ पेरिस में निकल रहा लोगों का गुस्सा
प्रेसिडेंट मैक्रों की आर्थिक नीतियों के खिलाफ पेरिस में निकल रहा लोगों का गुस्सा
हाईलाइट
  • पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर शुरू हुआ था प्रदर्शन
  • पेरिस की सड़कों पर हजारों की संख्या में जुटे हैं प्रदर्शनकारी
  • पेरिस में फ्रांस सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ दो हफ्तों से जारी है प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस की सड़कें पिछले कुछ दिनों से लगातार प्रदर्शनकारियों से भरी रही हैं। यहां प्रेसिडेंड इमैन्यूल मैक्रों की आर्थिक नीतियों के खिलाफ हजारों लोग एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। शुरुआत में प्रदर्शन फ्यूल की बढ़ती कीमतों को लेकर शुरू हुआ था लेकिन धीरे-धीरे यह बढ़ता गया और अब फ्रेंच सरकार की आर्थिक नीतियां प्रदर्शनकारियों के विरोध की मुख्य वजह बन गई हैं। हालत यह हो गई है कि प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए 3000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

पेरिस की सड़कों पर शनिवार का दिन भी प्रशासन के लिए परेशानी भरा रहा। यहां चैम्प्स इलियसी में उग्र होते विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का उपयोग करना पड़ा। 

इससे पहले शुक्रवार को फ्रांस के गृहमंत्री क्रिस्टोफर कास्टेनर ने कहा था कि प्रदर्शनकारी अपना विरोध जताने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। 

बता दें कि फ्रेंच सरकार को ताजा विरोध का सामना अपनी पूर्ववर्ती सरकार द्वारा लागू की गई इनवारमेंटल नीतियों को आगे बढ़ाने के चलते करना पड़ रहा है। इसके साथ ही लगातार आसमान छू रही फ्यूल की कीमतों के चलते भी फ्रेंच सरकार प्रदर्शनकारियों के निशाने पर है।
 

Created On :   24 Nov 2018 3:25 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story