विभिन्न पक्ष व्यापक स्वीकृत वैश्विक टेडा सुरक्षा नियम बनाएं : वांग यी

Different parties make widely accepted global TEDA security rules: Wang Yi
विभिन्न पक्ष व्यापक स्वीकृत वैश्विक टेडा सुरक्षा नियम बनाएं : वांग यी
विभिन्न पक्ष व्यापक स्वीकृत वैश्विक टेडा सुरक्षा नियम बनाएं : वांग यी
हाईलाइट
  • विभिन्न पक्ष व्यापक स्वीकृत वैश्विक टेडा सुरक्षा नियम बनाएं : वांग यी

बीजिंग, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। 11 सितंबर को चीनी स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी ने मॉस्को में रूसी विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव के साथ मीडिया के सामने चीन द्वारा पेश किये गये विश्व डेटा सुरक्षा आह्वान पर अपना विचार प्रकट किया।

वांग यी ने कहा कि चीन द्वारा उपरोक्त आह्वान पेश करने के बाद अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का व्यापक ध्यान खींचा गया है। अनेक देशों ने कहा कि चीन का यह आह्वान रचनात्मक है, जिसका संजीदगी से अनुसंधान किये जाने की आवश्यक्ता है। लोकमत का मानना है कि चीन के इस आह्वान ने समस्या को देखकर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के व्यापक ध्यान की प्रतिक्रिया दी है, साथ ही अहम डेटा सुरक्षा समस्या का हल करने का तरीका भी बताया।

वांग यी ने जोर दिया कि चीन सभी देशों, जिनके रुख चीन के बराबर हैं, के साथ इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगा। चीन विभिन्न देशों से हाथ मिलाकर विभिन्न पक्षों द्वारा स्वीकृत डेटा साइबर सुरक्षा नियम बनाने की अपील करता है, ताकि एक शांतिपूर्ण, सुरक्षित, खुला और सहयोगी साइबर स्थान की स्थापना कर सके, डिजिटल अर्थव्यवस्था के स्वस्थ विकास को आगे बढ़ा सके और मानव जाति की प्रगति के लिए योगदान दे सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Created On :   12 Sept 2020 6:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story