प्रवासियों को जानवर बताने वाली टिप्पणी पलटे ट्रंप, दी ये सफाई

Donald Trump cleansing on his statement illegal migrant as animal
प्रवासियों को जानवर बताने वाली टिप्पणी पलटे ट्रंप, दी ये सफाई
प्रवासियों को जानवर बताने वाली टिप्पणी पलटे ट्रंप, दी ये सफाई

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते दिन कुछ प्रवासियों के लिए ‘जानवर’ शब्द का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद अब वह अपनी टिप्पणी से पलट गए हैं। उन्होंने अपनी इस टिप्पणी पर सफाई देते हुए कहा कि जानवर शब्द का इस्तेमाल उन्होंने कुछ अवैध प्रवासियों के लिए किया था। हिंसक गिरोह के सदस्यों के लिए वह इस शब्द का इस्तेमाल करना जारी रखेंगे। ट्रंप ने कहा कि कल उन्होंने इस शब्द का इस्तेमाल एमएस -13 गिरोह के सदस्यों के लिए किया था।

 

व्हाइट हाउस में कही ये बात

ट्रंप ने कहा कि इस शब्द का इस्तेमाल फिर से करने में उन्हें कोई संकोच नहीं होगा। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा, ‘‘जब एमएस-13 और दूसरे गिरोहों के सदस्य हमारे देश में आते हैं तो मैं उन्हें जानवर कहता हूं। और जानते हैं क्या? मैं हमेशा उनके लिए इसी शब्द का इस्तेमाल करूंगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम हजारों की संख्या में उन्हें बाहर कर रहे हैं। यह संख्या बहुत अधिक है और यह खतरनाक काम है। कुछ मामलों में वह वापस आने में सक्षम हैं या गिरोहों से नए समूह भी आ सकते हैं।

 
कमजोर कानून के कारण आ जाते हैं वापस

बता दें कि प्रेसीडेंट ट्रंप ने यह विवादित टिप्पणी कैलिफोर्निया के कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान की थी। उन्होंने व्हाइट हाउस में कैलिफोर्निया सेंचुरी स्टेट राउंडटेबल के दौरान कहा कि, ‘‘कुछ लोग हमारे देश में आ रहे हैं, आने की कोशिश कर रहे हैं और हम उनमें से कई को यहां आने से रोक रहे हैं, कई को देश से बाहर ले जा रहे हैं। आप विश्वास नहीं करेंगे कि ये लोग कितने बुरे हैं। ये जानवर के समान हैं। ट्रंप ने कहा, ‘‘हम उन्हें देश से ऐसे लोगों को उस स्तर और उस दर से बाहर कर रहे हैं जैसा कि पहले कभी नहीं हुआ। 


हालांकि कमजोर कानूनों की वजह से वे जल्द वापस आ जाते हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सेंडर्स ने कहा कि राष्ट्रपति स्पष्ट तौर पर एमएस-13 गिरोह के सदस्यों के बारे में बोल रहे थे जो देश में अवैध रूप से आते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि राष्ट्रपति ने जिस शब्द का इस्तेमाल किया वह बहुत सख्त था क्योंकि इस गिरोह ने जघन्य अपराधों को अंजाम दिया है। ’


 

Created On :   18 May 2018 7:06 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story