जापान: भूकंप के तेज झटकों से दहला उत्तर-पूर्वी जापान, 7.2 मैग्निट्यूड दर्ज की गई तीव्रता, 1 मीटर ऊंची सुनामी की चेतावनी जारी

जापान: भूकंप के तेज झटकों से दहला उत्तर-पूर्वी जापान, 7.2 मैग्निट्यूड दर्ज की गई तीव्रता, 1 मीटर ऊंची सुनामी की चेतावनी जारी
जापान: भूकंप के तेज झटकों से दहला उत्तर-पूर्वी जापान, 7.2 मैग्निट्यूड दर्ज की गई तीव्रता, 1 मीटर ऊंची सुनामी की चेतावनी जारी

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। उत्तर-पूर्वी जापान में शनिवार को रिक्टर पैमाने पर 7.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसके बाद अधिकारियों ने मियागी प्रान्त के लिए सूनामी की चेतावनी जारी की गई है। स्थानीय समयनुसार भूकंप शाम 6.09 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र 38.4 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 141.7 डिग्री पूर्वी देशांतर में जमीन से 60 किलोमीटर नीचे स्थित था। भूकंप केंद्र जेएमए के अनुसार इससे करीब एक मीटर ऊंची सुनामी लहरें उठ सकती हैं।

मियागी में 1 मीटर ऊंची सुनामी आने की चेतावनी
डीपीए समाचार एजेंसी ने राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके के हवाले से कहा कि जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने मियागी में 1 मीटर ऊंची सुनामी आने की चेतावनी दी है। चेतावनी में मियागी में कुछ निवासियों को सुनामी के संभावित आगमन से पहले ऊंचे भूमि क्षेत्रों पर पहुंचने के लिए कहा गया है। हताहतों की संख्या या संपत्ति को नुकसान की फिलहाल कोई तत्काल रिपोर्ट नहीं है। भूकंप ने टोक्यो में इमारतों को भी हिला दिया।

परमाणु संयंत्र के बारे में जुटा रहे जानकारी
स्थानीय अधिकारी क्षेत्र में स्थित परमाणु संयंत्र की हालत के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्विस के अनुसार भूकंप की तीव्रता 7.0 मापी गई है। पिछले साल भी इसी इलाके में जोरदार झटके आए थे। इसमें दर्जनों श्रमिक घायल हो गए थे। बता दें, जापान तीव्र भूकंप प्रवण क्षेत्रों में आता है। इसे प्रशांत महासागर की रिंग ऑफ फायर कहा जाता है। यह दक्षिणपूर्व एशिया से लेकर पूरे प्रशांत तट क्षेत्र तक फैली है। 

11 मार्च 2011 को आई सुनामी से दहल गया था जापान
भूकंप व सुनामी की ताजा चेतावनी ऐसे मौके पर आई है, जब जापान दस साल पहले आए भयावह भूकंप व सुनामी की 10 वीं बरसी मना रहा है। 11 मार्च 2011 को 9 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप के परिणाम स्वरूप सुनामी आई थी और इसके 18,400 लोग या तो मारे गए या लापता हो गए थे। वहीं फुकुशिमा संयंत्र तबाह हो गया था।

Created On :   20 March 2021 12:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story