हमने IIT, IIM बनाए, पाक ने लश्कर-जैश बनाया : सुषमा स्वराज

By - Bhaskar Hindi |24 Sept 2017 11:36 AM IST
हमने IIT, IIM बनाए, पाक ने लश्कर-जैश बनाया : सुषमा स्वराज
डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र संघ में भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने संबोधन के दौरान जमकर पाकिस्तान को लताड़ा। उन्होंने पाकिस्तान को भारत के खिलाफ आतंक का इस्तेमाल करने पर कोसते हुए कहा कि हम गरीबी से लड़ रहे हैं और हमारा पड़ोसी पाकिस्तान हमसे लड़ रहा है।
सुषमा स्वराज ने पाकिस्तानी पीएम द्वारा यूएन में कश्मीर मुद्दा उठाने पर कहा कि जो खुद (पाक) आगे खड़ा होकर लोगों को मौत के घाट उतारता हो, दुनिया में आतंक फैलाता हो, वो हमें यहां मंच पर खड़ा होकर शांति का पाठ पढ़ा रहा है। उन्होंने पाकिस्तान को हैवानियत का गढ़ भी करार दिया। इसके साथ ही विदेश मंत्री भारत से गरीबी हटाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी जिक्र किया।
देखें यूएन में क्या बोली सुषमा
- विश्व आज कई समस्याओं से जूझ रहा है।
- गरीबी को दूर करना विकास का तरीका है।
- भारत ने कई सशक्त फैसले लिए हैं।
- पीएम मोदी ने गरीबी को दूर करने के लिए कई बड़े निर्णय लिए हैं।
- भारत ने गरीबी दूर करने के लिए कई योजनाओं बनाई है।
- हमने गरीबों को बैंक खाता खोला। जनधन योजना के जरिए 30 करोड़ लोगों को बैंक से जोड़ा।
- महिला सशक्तिकरण के लिए गरीब महिलों को मुफ्त गैस सिलेंडर दे रहे हैं।
- बेरोजगारी से निपटने के लिए स्किल इंडिया लाया है।
- विश्व में हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं।
- आतंक के खिलाफ विश्व को कठोर फैसला लेना होगा।
- हमें एकजुट होकर आतंक के खिलाफ लड़ना होगा।
- मोदी जी ने पाक की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया था।
- दुनिया जानती है कि भारत-पाक की दोस्ती को बदरंग किसने किया।
- हम गरीबी से लड़ रहे हैं, पाकिस्तान हमसे लड़ रहा है।
- पाकिस्तान ने हैवानियत की हदें पार कर दी हैं।
- पाक किस मुंह से इंसानियत की बात करता है।
- पाकिस्तान की पहचान आतंकवादी देश के रूप में है।
- हमने आईआईटी, आईआईएम बनाया, पाक ने लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हक्कानी नेटवर्क बनाया।
- भारत ने वैज्ञानिक तैयार किए, पाक ने जिहादी तैयार किए।
Created On :   23 Sept 2017 9:05 PM IST
Next Story