Black Sunday: बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में बेथल चर्च पर फिदायीन हमला, 8 की मौत

Fidayeen attack on the church in quetta balochistan pakistan
Black Sunday: बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में बेथल चर्च पर फिदायीन हमला, 8 की मौत
Black Sunday: बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में बेथल चर्च पर फिदायीन हमला, 8 की मौत

डिजिटल डेस्क, क्वेटा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में रविवार सुबह एक चर्च पर फिदायीन हमला किया गया है, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा घायल हो गए हैं। बलूचिस्तान के गृह मंत्री सरफराज बुगती ने रविवार को इस घटना की पुष्टि की है। घायलों को क्वेटा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि अस्पताल में दर्जनों घायलों को लाया गया। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। बेथल मेमोरियल मेथडिस्ट चर्च शहर के उच्च सुरक्षा वाले इलाके में स्थित है।

बम निरोधक दस्ता कर रहा जांच

इस हमले के बाद भारी संख्या में सुरक्षाबल घटनास्थल पर पहुंच गए। घटनास्थल पर तलाशी अभियान जारी है। बम निरोधक दस्ते को भी तैयार रखा गया है। जानकारी के अनुसार, चार आत्मघाती हमलावरों ने चर्च में प्रार्थना के दौरान हमला किया व विस्फोट के बाद गोलीबारी की। क्रिसमस के पहले की तैयारियों में यहां ईसाई कम्युनिटी के लोग इकट्ठा हुए थे। घटना के दौरान सभी लोग प्रार्थना कर रहे थे। इसी दौरान दो फिदायीन हमलावर चर्च में घुसे और खुद को उड़ा लिया।

 


जानकारी के अनुसार करीब 400 लोग थे चर्च में मौजूद थे। बलूचिस्तान के आईजी मोअज्जम अंसारी ने इसकी जानकारी दी है। अंसारी ने बताया कि हमलावर चर्च की पिछली दीवार फांदकर आए। इसके बाद वो चुपचाप आम लोगों के बीच खड़े हुए और खुद को बम से उड़ा लिया। इस आत्मघाती हमले की अभी तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पाकिस्तान में क्रिसमस के दौरान चर्चों पर पहले भी हमले हुए हैं। 

सरफराज बुगती ने कहा जांच जारी है

बलूचिस्तान के होम मिनिस्टर सरफराज बुगती ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि करीब दो साल पहले भी क्रिसमस के ही मौके पर इस चर्च पर आतंकी हमला हुआ था। पुलिस का कहना है कि आतंकी यहां मौजूद लोगों को बंधक बनाने के इरादे से आए थे। चर्च के बाहर एक कार बरामद की गई है, उसमें कई हथियार और खाने-पीने का सामान मिला है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आतंकियों के कुछ और साथी इसी इलाके में मौजूद हो सकते हैं। जिस इलाके में यह चर्च है वो क्वेटा का हाई सिक्युरिटी जोन है। इमरान खान और पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्ट्री ने हमले की निंदा की है।  

Created On :   17 Dec 2017 4:30 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story