इस अरब देश की अभिनेत्री ने पहनी ट्रांसपेरेंट ड्रेस, अब चलेगा मुकदमा

Fir registered against Female celebrity of Egypt Rania youssef, who weared transparent dress
इस अरब देश की अभिनेत्री ने पहनी ट्रांसपेरेंट ड्रेस, अब चलेगा मुकदमा
इस अरब देश की अभिनेत्री ने पहनी ट्रांसपेरेंट ड्रेस, अब चलेगा मुकदमा
हाईलाइट
  • 12 जनवरी को होगी ट्रायल की शुरुआत
  • दोषी पाए जाने पर हो सकती है 5 साल की सजा
  • वकीलों ने अदालत में दायर किया मुकदमा

डिजिटल डेस्क, काइरो। अरब देश इजिप्ट (मिस्त्र) के लोगों को एक अभिनेत्री का शॉर्ट ड्रेस पहनना इतना खल गया कि उन्होंने उसके खिलाफ अदालत में मुकदमा दायर कर दिया। आगामी 12 जनवरी को अभिनेत्री के खिलाफ ट्रायल की शुरुआत की जाएगी।


दरअसल, ये आरोप इजिप्ट की मशहूर अभिनेत्री रानिया यूसेफ पर लगा है। रानिया पर आरोप है कि एक फिल्म फेस्टिवल में उन्होंने पारदर्शी ड्रेस पहनी थी, जिसमें उनकी टांगे दिखाई दे रहीं थी। इसके बाद रानिया के खिलाफ सार्वजनिक स्थल पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगे हैं। 


इजिप्ट सेक्यूलर देश माना जाता है, लेकिन ये एक रूढ़िवादी मुस्लिम देश है। इजिप्ट में इस्लामिक परंपराओं का काफी प्रभाव है। कुछ वकीलों ने रानिया के खिलाफ लोक अभियोजक के सामने मुकदमा दर्ज कराया था। यदि इस मामले में रानिया दोषी सिद्ध होती हैं तो उन्हें 5 साल तक की सजा हो सकती है। 

विवाद बढ़ने के बाद 44 वर्षीय अभिनेत्री यूसेफ ने माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें पता होता कि इस ड्रेस को पहनने से इतना विवाद होगा तो वो ड्रेस को कभी नहीं पहनतीं। बता दें कि ऐसे ही एक मामले में बीते साल मिस्र की एक अदालत ने गायिका साइमा अहमद को 2 साल की सजा सुनाई थी। साइमा एक म्यूजिक वीडियो में आपत्तिजनक कपड़ो में नजर आईं थीं। इसके अलावा एक अन्य गायिका लैला आमेर को भी आपत्तिजनक डांस करने पर हिरासत में लिया गया था।

Created On :   2 Dec 2018 10:43 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story