US: वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास फायरिंग, 1 की मौत, 5 घायल

Firing in the streets of Washington DC near the White House
US: वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास फायरिंग, 1 की मौत, 5 घायल
US: वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास फायरिंग, 1 की मौत, 5 घायल
हाईलाइट
  • 1 व्यक्ति की मौत 6 ज्यादा घायल
  • अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी
  • गुरुवार देर रात की घटना

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन डीसी। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन (डी.सी) में स्थानीय समय के मुताबिक रात लगभग 10 बजे गोलीबारी हुई है। इस घटना को व्हाइट हाउस के पास सड़कों पर गुरुवार रात 10 बजे अंजाम दिया गया। स्थानीय मीडिया ने पुलिस का हवाला देते हुए बताया कि घटना में करीब 6 लोगों को गोली लगी है। जिसमें एक नागरिक की मौत हो चुकी है। जबकि 5 लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं।जिस स्थान पर गोलीबारी हुई है, वहां स्थानीय पुलिस पहुंच गई है और इलाके को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

 

बता दें  इससे पहले अमेरिका के टेक्सास में 31 अगस्त को हुई गोलीबारी में 5 लोग मारे गए थे, जबकि 21 घायल हुए थे। पुलिस ने हमलावर का पीछा करते हुए उसे मार गिराया था। वहीं, अगस्त में भी टेक्सास में गोलीबारी हुई थी, जिसमें हमलावर समेत 29 लोगों की मौत हो गई थी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2017 में गोलीबारी में अमेरिका में लगभग 40,000 मौतें हुई हैं। यह आंकड़ा 50 सालों में सबसे ज्यादा है।

Created On :   20 Sep 2019 3:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story