FORBES LIST: दुनिया में ताकतवर शख्सियतों की सूची में 9वें स्थान पर पीएम मोदी

Forbes magazine list of powerful people in the world, Modi in top 10
FORBES LIST: दुनिया में ताकतवर शख्सियतों की सूची में 9वें स्थान पर पीएम मोदी
FORBES LIST: दुनिया में ताकतवर शख्सियतों की सूची में 9वें स्थान पर पीएम मोदी
हाईलाइट
  • 67 वर्षीय पीएम मोदी इस लिस्ट में फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग (रैंक 13)
  • ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे (14) और एप्पल के सीईओ टिम कुक (24) से आगे हैं।
  • इंटरनेशनल मैगजीन फोर्ब्स ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया की 10 सबसे ताकतवर शख्सियतों में शामिल किया है।
  • फोर्ब्स की इस लिस्ट में पहला मौका है जब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को पहला स्थान दिया गया है।
  • फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया के 75 सबसे ताकतवर लोगो

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। इंटरनेशनल मैगजीन फोर्ब्स ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया की 10 सबसे ताकतवर शख्सियतों में शामिल किया है। फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया के 75 सबसे ताकतवर लोगों की लिस्ट जारी की है, जिसमें पीएम मोदी को 9वां स्थान दिया गया है। लिस्ट में पहले तीन स्थानों पर चीन, रूस और अमेरिका के राष्ट्रपति काबिज हैं। पीएम मोदी इस सूची में कई नामी शख्सियतों से आगे हैं। 67 वर्षीय पीएम मोदी इस लिस्ट में फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग (रैंक 13), ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे (14) और एप्पल के सीईओ टिम कुक (24) से आगे हैं।

फोर्ब्‍स ने यह लिस्‍ट जारी करते हुए कहा है कि दुनिया में करीब 750 करोड़ लोग हैं लेकिन ये 75 लोग दुनिया को चलाते हैं। फोर्ब्‍स की वार्षिक रैंकिंग में हर 10 करोड़ में से एक ऐसे व्‍यक्ति को चुना जाता है जिनके एक्‍शन सबसे ज्‍यादा मायने रखते हैं। फोर्ब्स की इस लिस्ट में पहला मौका है जब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को पहला स्थान दिया गया है। इससे पहले की सूची में रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को पहला स्थान दिया गया था। पुतिन पिछले 4 सालों से इस सूची में पहले पायदान पर रहे हैं। इस साल की सूची में पुतिन को दूसरा स्थान दिया गया है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप को मैगजीन ने दुनिया की तीसरा सबसे ताकतवर शख्स करार दिया है। लिस्ट में चौथे स्थान पर जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल हैं और पांचवें पर अमेजन प्रमुख जैफ बेजोस हैं।

पीएम मोदी को 9वां स्थान देते हुए फोर्ब्स ने कहा है कि दुनिया के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले भारत देश में पीएम मोदी बेहद लोकप्रिय बने हुए हैं। फोर्ब्स ने पीएम मोदी द्वारा लिए गए नोटबंदी के फैसले का भी जिक्र किया है। इसके साथ ही मैगजीन ने यह भी लिखा है कि नरेन्द्र मोदी ने अपनी आधिकारिक विदेश यात्राओं के दौरान वैश्विक नेता के रूप में अपनी पहचान मजबूत की है। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के साथ यात्राओं में वे बड़े नेता के रूप में उभरे हैं। मैगजीन ने पीएम मोदी को जलवायु परिवर्तन से निपटने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में भी पेश किया है।

Created On :   9 May 2018 1:01 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story