लंदन में ‘बेबी ट्रंप’ के बाद बिकनी में ‘बेबी सादिक खान’

giant balloon of mayor sadiq khan in bikini took flight in london
लंदन में ‘बेबी ट्रंप’ के बाद बिकनी में ‘बेबी सादिक खान’
लंदन में ‘बेबी ट्रंप’ के बाद बिकनी में ‘बेबी सादिक खान’
हाईलाइट
  • इतना ही नहीं इस बैलून को पीला बिकनी भी पहनाया गया है।
  • खास बात यह है कि इस बैलून को सादिक खान की शक्ल दी गई है।
  • लंदन के लोग मेयर सादिक खान के विरोध में एक पीला बैलून उड़ा रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, लंदन। लंदन में लोगों द्वारा मेयर सादिक खान के विरोध के लिए एक विचित्र तरीका अपनाया जा रहा है। लोग मेयर के विरोध में एक पीला बैलून उड़ा रहे हैं। इसमें खास बात यह है कि इस बैलून को सादिक खान की शक्ल दी गई है। इतना ही नहीं इस बैलून को पीली बिकनी भी पहनाई गई है। यह विरोध लंदन में बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ किया गया। बैलून का बिकनी डिजाइन हाल ही में लंदन अंडरग्राउंड ट्यूब नेटवर्क पर विज्ञापनों के बैन करने को लेकर था। इसका लक्ष्य 2020 चुनावों में सादिक को सत्ता से बाहर करना है।

आयोजकों का कहना है, सादिक खान लंदन में अपराध कम करने में नाकाम रहे हैं। लंदन में अपराध कम होने की बजाय बढ़ता जा रहा है। अपराधों की संख्या एक नए स्तर पर पहुंच चुकी है। लंदन में लोग अब सुरक्षित महसूस नहीं करते और वाकई वह सुरक्षित नहीं हैं। इस साल अभी तक 81 हत्याएं हो चुकी हैं। लोग चाहते हैं कि लंदन की भलाई के लिए खान को बाहर करें।



वहीं मेक लंदन सेफ अगेन अभियान के क्राउडफंडिंग पेज पर कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बाद आओ अब "बेबी खान" के गुब्बारे उड़ाएं। आइए देखते हैं क्या अभिव्यक्ति की आजादी सबके लिए है या नहीं। इस घटना के बाद प्रतिक्रिया देते हुए सादिक खान ने कहा कि यदि लोग अपना शनिवार मेरा मजाक उड़ाते हुए बिताना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। अगर वह मुझे पीली बिकनी पहने हुए देखकर बिताना चाहते हैं तो वह स्वतंत्र हैं ऐसा करने के लिए, लेकिन मुझे नहीं लगता कि पीला मेरा कलर है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय लोगों ने इस विवादस्पद गुब्बारे के लिए करीब 58,182 पाउंड दान में दिए हैं। वहीं इसमें कुल 3,400 लोगों ने भाग लिया। सादिक खान का 29 फुट लंबा बिकनी पहना यह गुब्बारा शनिवार को संसद स्क्वैयर के ऊपर से उड़ाया गया। इससे पहले इसके आयोजकों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लंदन यात्रा के दौरान उनकी शक्ल का गुब्बारा भी उड़ाया था। ट्रंप के गुब्बारे का नाम "बेबी ट्रंप" रखा गया था। 

Created On :   2 Sept 2018 7:00 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story