दुनियाभर में संक्रमितों का आंकड़ा 22 करोड़ 63 लाख के पार, मरने वालो की संख्या 46 लाख से ज्यादा

Global cases of corona increased to 22.63 crores
दुनियाभर में संक्रमितों का आंकड़ा 22 करोड़ 63 लाख के पार, मरने वालो की संख्या 46 लाख से ज्यादा
वर्ल्ड कोरोना दुनियाभर में संक्रमितों का आंकड़ा 22 करोड़ 63 लाख के पार, मरने वालो की संख्या 46 लाख से ज्यादा
हाईलाइट
  • कोरोना के वैश्विक मामले बढ़कर 22.63 करोड़ हुए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। कोरोना के वैश्विक मामले बढ़कर 22.63 करोड़ हो गए हैं और इस महामारी से मरने वालो की संख्या बढ़कर 46.5 लाख हो गई है। वहीं अबतक कुल 5.77 अरब लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने साझा किए। गुरुवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मौत और टीकाकरण की संख्या क्रमश: 226,321,414, 4,658,267 और 5,776,446,826 हो गई है।

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे अधिक मामलों और मौतों क्रमश: 41,535,666 और 666,598 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। संक्रमण के मामले में भारत 33,316,755 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। 30 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील (21,034,610), यूके (7,346,826), रूस (7,091,368), फ्रांस (7,007,819), तुर्की (6,738,860), ईरान (5,360,387), अर्जेंटीना (5,232,358), कोलंबिया (4,934,568) ,स्पेन (4,922,249), इटली (4,618,040), इंडोनेशिया (4,178,164), जर्मनी (4,115,342) और मैक्सिको (3,528,972) हैं।

मौतों के मामले में ब्राजील 588,597 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है। भारत (443,497), मेक्सिको (269,016), पेरू (198,840), रूस (191,566), इंडोनेशिया (139,415), यूके (134,975), इटली (130,100), कोलंबिया (125,753) फ्रांस (116,470), ईरान (115,619) और अर्जेंटीना (113,969), ऐसे देश हैं, जहां इस महामारी से 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

(आईएएनएस)

Created On :   16 Sep 2021 3:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story