दुनियाभर में संक्रमितों का आंकड़ा 23 करोड़ 72 लाख के पार, मरने वालों की संख्या 48 लाख 4 हजार से ज्यादा

Global corona virus cases have crossed 23.72 crores
दुनियाभर में संक्रमितों का आंकड़ा 23 करोड़ 72 लाख के पार, मरने वालों की संख्या 48 लाख 4 हजार से ज्यादा
वर्ल्ड कोरोना दुनियाभर में संक्रमितों का आंकड़ा 23 करोड़ 72 लाख के पार, मरने वालों की संख्या 48 लाख 4 हजार से ज्यादा

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 23.72 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं। इस महामारी से अब तक कुल 48.4 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 6.42 अरब से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा किए हैं।

शनिवार की सुबह अपने लेटेस्ट अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों और टीकाकरण की कुल संख्या क्रमश: 237,210,769, 4,841,912 और 6,424,300,847 है। सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे अधिक मामलों और मौतों के साथ 44,288,729 और 712,693 अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। कोरोना संक्रमण के मामलों में भारत 33,915,569 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।

सीएसएसई के आंकड़े के अनुसार 30 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील (21,550,730), यूके (8,119,406), रूस (7,602,386), तुर्की (7,387,507), फ्रांस (7,147,186), ईरान (5,683,980), अर्जेंटीना (5,265,058), स्पेन (4,973,619), कोलम्बिया (4,969,131), इटली (4,695,291), जर्मनी (4,305,634), इंडोनेशिया (4,225,871) और मैक्सिको (3,707,234) हैं।

जिन देशों ने 100,000 से ज्यादा मौतों का आंकड़ा पार कर लिया है। उनमें ब्राजील (600,425), भारत (450,127), मेक्सिको (281,121), रूस (210,673), पेरू (199,615), इंडोनेशिया (142,560), यूके (137,945), इटली (131,228), कोलंबिया (126,552), ईरान (122,012), फ्रांस (117,895) और अर्जेंटीना (115,444) शामिल हैं।

(आईएएनएस)

Created On :   9 Oct 2021 3:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story