इंडियन डिप्लोमेट्स को PAK करता है परेशान, रात को बजाते हैं घर की घंटी

How Indian diplomats are harassed in Pakistan
इंडियन डिप्लोमेट्स को PAK करता है परेशान, रात को बजाते हैं घर की घंटी
इंडियन डिप्लोमेट्स को PAK करता है परेशान, रात को बजाते हैं घर की घंटी

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। भारत और पाकिस्तान के राजनयिकों के उत्पीड़न का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। दोनों देश एक दूसरे पर उनके राजनयिकों के उत्पीड़न करने का आरोप लगा रहे है। इस बीच इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग में काम कर चुके राजनयिक विष्णु प्रकाश ने खुलासा किया है कि कैसे पाकिस्तान भारतीय राजनयिकों को परेशान करता है? पानी और बिजली आपूर्ति बंद करना, अश्लील फोन कॉल्स, गाड़ी का पीछा करना, कड़ी पूछताछ और बच्चों को डराना-धमकाना। पाकिस्तान के ये सभी वो पैंतरे है जिसके जरिए वो लगातार भारतीय राजनयिकों को तंग करता रहा है और अब भी कर रहा है।

घंटी बजाओ और भागो..
विष्णु प्रकाश ने बताया, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI भारतीय राजनयिकों को परेशान करने के लिए उनका पीछा करती है। कई सालों से ये किया जा रहा है। ISI का पीछा करना काफी आम हो गया है। इसके अलावा इस्लामाबाद में रह रहे भारतीय राजनयिकों के घर की घंटी आधी रात को बजाई जाती है। लोग घंटी बजाकर वहां से भाग जाते है। उन्होंने बताया कि वहां रहते हुए उनके घर की घंटी भी कई बार बजाई गई। इतना हीं नहीं ISI के लोगों ने कई बार उनकी गाड़ी का पीछा भी किया। यहां तक कि, अगर वह डॉक्टर के पास जाते थे तो उनकी बातों को बाहर खड़े होकर सुनने का प्रयास किया जाता था।

पाक ने लगाया था भारत पर आरोप
इससे पहले पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग और दिल्ली में स्थित विदेश मंत्रालय को लिखित शिकायत की थी। उसमे लिखा था, पाकिस्तानी डिप्टी हाई कमिश्नर के बच्चों को स्कूल जाते वक्त बीच रास्ते में परेशान किया जाता है। उसके एक सीनियर राजनयिक को भी उल्टा-सीधा बोला गया। आरोपों के मुताबिक, राजनयिकों की गाड़ियों को बेवजह रोका जाता है। ये सब कुछ पिछले तीन-चार दिनों से शुरू हुआ है। पाकिस्तान की शिकायत यहीं खत्म नहीं होती, उसका कहना है कि उच्चायोग में काम करने वाले भारतीयों को काम पर भी नहीं आने दिया जा रहा है। 

भारत का जवाब
इसके बाद भारत ने भी कुछ इसी तरह के आरोप पाकिस्तान पर लगाए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के कर्मचारियों को बुरी तरह से परेशान किया जाता है। उच्चायुक्त की कार को पिछले दिनों पाकिस्तानी एजेंसियों ने एक व्यस्त सड़क के बीच में रोका ताकि उन्हें एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने से रोका जा सके।

 

Created On :   16 March 2018 5:17 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story