मोंट ब्लैक में मिले 50 साल पुराने मानव अवशेष भारतीयों के!

डिजिटल डेस्क, ग्रेनोबल। फ्रांस के आल्पस पर्वत के मोंट ब्लैंक में मानव अवशेष मिले हैं। ऐसी खबरे हैं कि ये अवशेष उन यात्रियों के हैं जो कई साल पहले हुई एयर इंडिया की दो दुर्घटनाओं में से किसी एक का शिकार हुए थे। विमान हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के अवशेषों को बासोन ग्लेशियर में खोजने वाले डेनियल रोशे को ये अवशेष मिले हैं। रोशे ने कहा कि मुझे इससे पहले कभी इतने अहम मानव अवशेष नहीं मिले। इस बार उन्हें एक हाथ और एक पैर का ऊपरी हिस्सा मिला है।
मोंट ब्लैक में हुई थी ये दो विमान दुर्घटनाएं
मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 707 जनवरी 1966 में मोंट ब्लैंक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दौरान विमान में सवार सभी 117 लोगों की मौत हो गई थी। वर्ष 1950 में एयर इंडिया के एक अन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 48 लोगों की मौत हो गई थी।
अवशेषों के परीक्षण के बाद पता चलेगा असली सच
रोशे ने कहा कि जो अवशेष मिले हैं वे 1966 में दुर्घटना का शिकार हुई बोइंस 707 उड़ान की कोई महिला यात्री की प्रतीत होती है। रोशे को उस विमान के चार जेट इंजनों में से एक इंजन भी मिला है। रोशे ने चामोनिक्स घाटी में स्थानीय आपातकालीन सेवाओं से संपर्क किया जो हेलीकॉप्टर के जरिए अवशेषों को लेकर गए ताकि विशेषज्ञ उनका परीक्षण कर सकें। स्थानीय बल के स्टीफन बोजोन ने कहा, ये अंग शायद एक ही व्यक्ति के नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह बताना कठिन है कि ये अंग दोनों विमानों में से किस विमान के यात्रियों के हैं।
Created On :   29 July 2017 7:28 PM IST