मानव तस्करों ने पकड़े जाने के डर से 300 लोगों को समुद्र में फेंका

Human traffickers thrown 300 people into the sea due to fear of being caught
मानव तस्करों ने पकड़े जाने के डर से 300 लोगों को समुद्र में फेंका
मानव तस्करों ने पकड़े जाने के डर से 300 लोगों को समुद्र में फेंका

डिजिटल डेस्क, दुबई। मानव तस्करों ने यमन की दो नावों पर सवार 300 अफ्रीकी नागरिकों को पकड़े जाने के डर से समुद्र में फेक दिया है। इनमें से 56 लोगों के पिछले 24 घंटे में डूब जाने की आशंका है, जबकि दर्जनों की तलाश जारी है। मानव तस्कर इन मजदूरों को यमन के दक्षिणी प्रांत शाबवा लेकर जा रहे थे।

यमन में पिछले दो सालों से जारी गृहयुद्ध में अब तक 8300 लोगों के मारे जाने और लाखों लोगों के विस्थापित होने की खबर है। इसके बावजूद यमन में काम की तलाश में अफ्रीकी बड़ी संख्या में आ रहे हैं। गुरुवार को मानव तस्करों ने इथियोपिया के 180 लोगों को बीच समुद्र में नाव से फेंक दिया, जिसमें से कम से कम 6 लोगों के डूब जाने की आशंका है,13 लोग गायब बताए जाते हैं। ज्यादातर अप्रवासी किशोर और कम उम्र के युवक थे। बुधवार को ही मानव तस्करों ने सोमालिया और इथियोपिया के 120 लोगों को पुलिस के हाथों पकड़े जाने के डर से समुद्र में फेंक दिया था, जिनमें से 50 की मौत हो गई और 22 अन्य लापता हैं।

रेडक्रॉस के लिए काम करने वाले दल के कार्यकर्ताओं ने शाबुवा के तट पर 29 अप्रवासियों के शव बरामद किए हैं। यह इलाका फिलहाल अमेरिकी सेना के नियंत्रण वाले यमन के सैनिकों के प्रभाव में है। अदन में एक अधिकारी ने बताया कि मानव तस्करों को जब भी पकड़े जाने का खतरा महसूस होता है वे इसी तरह अप्रवासियों को बीच समुद्र में फेंक देते हैं।

Created On :   10 Aug 2017 11:22 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story