चक्रवात 'डोरियन' से बहामास में तबाही, 5 लोगों की मौत, हजारों घरों को नुकसान

Hurricane Dorian Hits Bahamas, PM Hubert Minnis says five people died in Abaco Islands
चक्रवात 'डोरियन' से बहामास में तबाही, 5 लोगों की मौत, हजारों घरों को नुकसान
चक्रवात 'डोरियन' से बहामास में तबाही, 5 लोगों की मौत, हजारों घरों को नुकसान
हाईलाइट
  • पांचवीं श्रेणी के तूफान डोरियन की वजह से हजारों घरों को नुकसान पहुंचा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेहद शक्तिशाली चक्रवाती तूफान "डोरियन" ने सोमवार को कैरेबियाई देश बहामास में जमकर तबाही मचाई। इसकी चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई। तूफान के कारण कई जगहों पर भूस्खलन होने से घर ढह गए। हजारों लोग बेघर हुए हैं। अबाको द्वीप का एक हिस्सा जलमग्न हो गया है। बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बहामास के प्रधानमंत्री ह्यूबर्ट मिनिस ने कहा, अबाको द्वीप समूह में तूफान ने अभूतपूर्व तबाही मचाई। अब हमारा ध्यान बचाव कार्य पर है। अब यह तूफान फ्लोरिडा की ओर बढ़ रहा है।

चक्रवात "डोरियन" की चपेट में से बहामास में घरों की छतें टूट गई हैं और भारी बाढ़ की स्थिति बन गई है। धीमी गति से आगे बढ़ रहा यह श्रेणी पांच का चक्रवात है। इसे दूसरा सबसे शक्तिशाली अटलांटिक समुद्री तूफ़ान बताया जा रहा है। इसकी वजह से करीब 285 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। तूफान की वजह से कई जगहों पर समुद्री लहरें सात मीटर से भी ऊंची रहीं।

तूफान डोरियन ने बहामास के अबाको द्वीप पर रविवार को दस्तक दी थी। बहामास के प्रधानमंत्री हुबर्ट मिनिस ने दुख जताते हुए कहा, यह मेरी जिंदगी का सबसे खराब और दुखी करने वाला दिन है। उन्होंने कहा, हम चक्रवात का सामना कर रहे हैं। बहामास के इतिहास में ऐसा कभी नहीं देखा।

दक्षिण पूर्व अमेरिका के राज्यों फ्लोरिडा, जॉर्जिया और दक्षिण कैरोलिना ने तटीय इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के आदेश दिए गए हैं। अब तूफान के फ्लोरिडा तट के करीब पहुंचने की संभावना है। फ्लोरिडा, जॉर्जिया, नॉर्थ एंड साउथ कैरोलिना ने आपातस्थिति का ऐलान किया गया है।

 

Created On :   3 Sept 2019 9:41 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story