नमाज में शामिल ना होने वाले मुसलमानाें की हत्या कर दो, इमाम पर हिंसा भड़काने का आराेप

imam allegedly asked the worshipers in switzerland to kill muslims who did not pray
नमाज में शामिल ना होने वाले मुसलमानाें की हत्या कर दो, इमाम पर हिंसा भड़काने का आराेप
नमाज में शामिल ना होने वाले मुसलमानाें की हत्या कर दो, इमाम पर हिंसा भड़काने का आराेप

डिजिटल डेस्क,जिनेवा। स्विट्जरलैंड की एक मस्जिद में मुसलमानों के खिलाफ हिंसा भड़काने के मामले में इथोपियन मूल के एक इमाम पर मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि इमाम ने इस्लामिक तरीकों का पालन न करने वाले मुसलमानों की हत्या किए जाने की अपील की थी। शुक्रवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। इमाम पर हिंसा को बढ़ावा देने के साथ-साथ कुछ अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज हुआ है। 

रशिया टुडे ने अपनी एक खबर में इस मामले की जानकारी दी है। 21 अक्टूबर 2016 को स्विट्जरलैंड के विंटर टुअर स्थित अन-नूर-मस्जिद में इस इमाम ने लोगों को हिंसा के लिए भड़काया। साथ ही इमाम ने लोगों से कहा कि जो भी मुसलमान मस्जिद में होने वाली नमाज में शामिल होने से इनकार करते हैं, उनकी हत्या कर दी जानी चाहिए। उसने नमाज में शरीक न होने वाले ऐसे मुसलमानों को बर्खास्त करने की मांग करने के साथ ही यह भी कहा कि अगर इस कार्रवाई के बाद भी ये लोग नमाज में नहीं आते और इबादत करने से इनकार करते हैं तो उन्हें उनके घरों में जलाकर मार देना चाहिए। 

जिस मस्जिद में यह घटना हुई, उस पर पहले भी बहुत बार इस्लामिक गतिविधियों से जुडे़ लोगों को मदद देने का आरोप लग चुका है। पुलिस कई बार इस मस्जिद पर छापा मार चुकी है। दोषी पाए जाने पर इमाम को स्विट्जरलैंड से वापस इथोपिया भेजा जा सकता है। उस पर 15 सालों के लिए स्विट्जरलैंड में प्रवेश न करने का प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।

Created On :   12 Aug 2017 3:20 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story