भारत बना रहा है पूरे चीन को निशाना बनाने वाली मिसाइल : अमेरिकी विशेषज्ञ

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
भारत बना रहा है पूरे चीन को निशाना बनाने वाली मिसाइल : अमेरिकी विशेषज्ञ

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। अमेरिकी रक्षा विशेषज्ञों ने दावा किया है कि भारत ऐसी मिसाइल तैयार कर रहा है जो पूरे चीन को अपना निशाना बना सकती है। ऑनलाइन पत्रिका आफ्टर मिडनाइट के जुलाई-अगस्त अंक में छपी अमेरिकी विशेषज्ञों की रिपोर्ट में कहा गया है, 'भारत अब एक ऐसी मिसाइल बना रहा है जो कि दक्षिण भारत के अपने बेस से पूरे चीन को निशाना बना सकती हैं।' इंडियन न्यूक्यिर फोर्स 2017 शीर्षक वाले अपने लेख में हैन्स एम. क्रिस्टेन्सन और रॉबर्ट एस. नॉरिस ने लिखा है, 'ऐसा अनुमान है कि भारत 150 से 200 परमाणु हथियार बनाने के लिए पर्याप्त प्लूटोनियम संवर्द्धन कर चुका है, हालांकि उसने अभी तक 120 से 130 परमाणु हथियार ही बनाए हैं।

दोनों विशेषज्ञों ने दावा किया है कि परंपरागत रूप से पाकिस्तान पर आधारित भारत की परमाणु रणनीति में अब चीन पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। लेख में कहा गया है, 'भारत का ध्यान पारंपरिक रूप से पाकिस्तान से अपनी सुरक्षा के लिए परमाणु हथियार विकसित करने पर रहा है, लेकिन उसका परमाणु आधुनिकीकरण इसका संकेत है कि वह चीन के साथ भविष्य के खतरों को लेकर गंभीर हैं।'

विशेषज्ञों का अनुमान है कि भारत के पास सात परमाणु सक्षम प्रणाली हैं। इनमें दो विमान से, चार जमीन से और एक समुद्र से मार करने में सक्षम है। लेख में कहा है, 'कम से कम चार और प्रणालियों पर काम चल रहा है। उन्हें तेजी से विकसित किया जा रहा है। उनके अगले दशक तक तैनात होने की संभावना है।' 

Created On :   13 July 2017 5:52 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story