इंडियन आर्मी हमारे इलाके से हटे, तभी सुलझेगा मामला : चीनी विदेश मंत्री

India should withdraw troops to end standoff : Foreign minister of China
इंडियन आर्मी हमारे इलाके से हटे, तभी सुलझेगा मामला : चीनी विदेश मंत्री
इंडियन आर्मी हमारे इलाके से हटे, तभी सुलझेगा मामला : चीनी विदेश मंत्री

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। एक महीने से भारत-चीन सीमा पर जारी गतिरोध केवल तब ही खत्म हो सकता है जब भारत ईमानदारी से अपनी सेना सिक्किम के डोकलाम क्षेत्र से वापस लें। यह बात चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कही। उन्होंने दावा किया कि भारत ने यह स्वीकार किया है कि उनकी सेना हमारे क्षेत्र में घुस आई है। गतिरोध खत्म करने की पूरी जिम्मेदारी भारत पर डालते हुए विदेश मंत्री ने कहा, 'सही और गलत बिल्कुल स्पष्ट है, भारत के सीनियर अधिकारी खुद यह बता चुके हैं कि चीनी सेना भारतीय क्षेत्र में नहीं घुसी है। इसका सीधा मतलब यह है कि भारतीय सेना ने यह स्वीकार किया है कि वे हमारे क्षेत्र में घुस आए हैं।'

भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस मुद्दे पर गुरुवार को सदन में कहा था कि शांति की पहल के लिए दोनों देशों को अपनी सेनाएं पीछे हटानी होगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि डोकलाम में फैले तनाव के पीछे भारत के पास बताने के लिए पर्याप्त कारण हैं। और दुनिया के सभी देश इस मुद्दे पर भारत के साथ हैं।

गौरतलब है कि सिक्किम के डोकलाम क्षेत्र में चीन और भारत के सैनिक एक-दूसरे के सामने खड़े हैं। गतिरोध की वजह भूटान का वह क्षेत्र हैं जहां चीनी सेना के सड़क निर्माण कार्य को भारतीय सैनिकों ने रोक दिया था। इस दौरान भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हाथापाई भी हुई थी।

Created On :   25 July 2017 8:24 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story