डॉक्टर ने महिला को गलत तरीके से छुआ, 10 महीने की जेल

Indian origin doctor sentenced to 10 months jail in sex offences
डॉक्टर ने महिला को गलत तरीके से छुआ, 10 महीने की जेल
डॉक्टर ने महिला को गलत तरीके से छुआ, 10 महीने की जेल

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में भारतीय मूल के एक डॉक्टर को 10 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। डॉक्टर पर मेडिकल चेकअप के दौरान 2 लड़कियों को गलत तरीके से छुने का आरोप था। भारतीय मूल के इस डॉक्टर का नाम अरुण अग्रवाल है। जेल की सजा खत्म होने के बाद अरुण को वापस भारत निर्वासित कर दिया जाएगा।

मामला ओहायो के डेटॉन चिल्ड्रेंस अस्पताल का है। 40 वर्षीय अरुण अग्रवाल यहां लम्ब अरसे से कार्यरत थे। उन पर यौन अपराध के चार अलग-अलग मामले दर्ज थे। अरुण अग्रवाल ने भी चार बार अश्लील हरकत करने का जुर्म कबूल कर लिया।

जिन दो मामले में अरुण अग्रवाल को सजा सुनाई गई है। वे साल 2013 और 2015 के हैं। दो लड़कियों ने मेडिकल चेकअप के दौरान उन पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था। अमेरिका से कथित रूप से फरार होने की कोशिश के दौरान अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया था।

यह भी पढ़ें : दोस्तों की पत्नियों को पटाने के लिए ये तरीके अपनाते थे ट्रंप!

सरकारी वकील ने बताया, "2013 से 2015 के बीच के इन मामलों में अरुण अग्रवाल को श्रेणी-1 के यौन अपराधी के रूप में चिह्नित किया गया था। मामला सामने आने पर अरुण देश छोड़कर भागने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में सहायक अटॉर्नी लियोन डेईडोन ने कहा कि इतने गंभीर मामले में लिप्त होने के बाद भी अस्पताल ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई थी।

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अमेरिका के मिशिगन में रहने वाले भारतीय मूल के एक डॉक्टर और उसकी पत्नी को खतना करने के मामले में भारतीय मूल की एक अन्य डॉक्टर की कथित तौर पर मदद करने को लेकर गिरफ्तार किया गया था। अमेरिका में यह प्रक्रिया अपराध की श्रेणी में आती है। 

 

Created On :   4 Jan 2018 2:37 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story