नहीं रहा डॉन का गुर्गा छोटा शकील, मौत को लेकर सामने आ रही दो बातें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का दायां हाथ कहे जाने वाले छोटा शकील की मौत की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शकील की मौत 6 जनवरी को हो चुकी है। शकील की मौत के पीछे दो थ्योरी सामने आ रही है। एक वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। वहीं दूसरी वजह ISI द्वारा शकील को मरवा देने की खबर है।
ऑडियो क्लिप में खुलासा
दरअसल एक अंग्रेजी अखबार के हाथ एक ऑडियो क्लिप लगी है। इस ऑडियो क्लिप में शकील गैंग के मेंबर बिलाल और मुंबई में शकील के रिश्तेदार के बीच बातचीत का ब्यौंरा है, लेकिन इस ऑडियो क्लिप की कोई पुष्टि नहीं की जा सकती है। वहीं दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े लोगों और मुंबई पुलिस के टॉप अधिकारी न तो इस जानकारी से इनकार कर रहे हैं और न ही वह इस जानकारी पर रजामंदी जाहिर कर रहे हैं।
मौत की पहली थ्योरी
शकील के मौत की पहली थ्योरी के अनुसार 57 वर्षीय छोटा शकील जनवरी में एक मीटिंग में शामिल होने के लिए कुख्यात गैंग Odessa के सदस्यों के साथ इस्लामाबाद गया था। यहां पर उसे दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उसके बॉडी गार्ड उसे रावलपिंडी के कम्बाइन्ड मेडिकल हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत की दूसरी थ्योरी
छोटा शकील की मौत की दूसरी थ्योरी के अनुसार पाकिस्तान की इंटेलिजेंस एजेंसी ISI ने उसे मरवाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार छोटा शकील ISI के लिए सिरदर्द बनता जा रहा था और उसे संभालना मुश्किल हो रहा था। कहा जा रहा है कि शकील को मारने के बाद दो दिनों तक उसके शव को मॉर्चयूरी में रखा गया और फिर AC-130 विमान से कराची लाया गया। यहां पर उसे डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इसके बाद ISI ने छोटा शकील की दूसरी पत्नी आयशा और परिवार के एक और सदस्य को पुराना घर खाली करवाकर लाहौर में दूसरा सेफ घर दिया। परिवार के ये सदस्य डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी के डी-48, 15वीं गली, खैयाबान सेहर में रहते थे। आपको बता दें कि शकील की दो पत्नियां, एक बेटा, दो बेटियां और एक पोती है।
ISI मौत को रखना चाहती है राज
ISI शकील की मौत को राज बनाए रखना चाहती थी, ताकि उसके वर्चुअल प्रजेंस का उपयोग किया जा सके। शकील ने अपने वर्चुअल प्रजेंस को बनाए रखने कि लिए एक पाकिस्तानी नागरिक रहीम मर्चेंट को ट्रेनिंग दे रखी थी। रहीम जुरुत पड़ने पर शकील की तरह बात कर सकता था।
शकील की मौत से डिप्रेशन में दाऊद
बताया जा रहा है कि शकील की मौत की खबर दाऊद इब्राहिम को दो दिन के बाद दी गई थी। इस खबर से दाऊद इब्राहिम डिप्रेशन में चला गया था। उसने जनवरी और फिर मार्च में दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां तक की दाऊद इंडिया वापस लौटना चाहता था। ये भी कहा जा रहा है कि शकील के करीबी बिलाल, मोहम्मद राशिद, इकबाल सलीम, युसूफ रजा और परवेज ख्वाजा डी कंपनी को छोड़कर चले गए हैं।
Created On :   20 Dec 2017 2:56 PM IST