कोरोना से कोहराम: टोक्यो, ओसाका समेत जापान के सात प्रांतों में आपातकाल

Japan PM Shinzo Abe declares emergency in Tokyo Osaka five other prefectures to combat coronavirus
कोरोना से कोहराम: टोक्यो, ओसाका समेत जापान के सात प्रांतों में आपातकाल
कोरोना से कोहराम: टोक्यो, ओसाका समेत जापान के सात प्रांतों में आपातकाल

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। नोवल कोरोना वायरस (Novel Coronavirus) ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। जापान में भी कोविड-19 के मामलों की संख्या में आए उछाल के कारण जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने मंगलवार को देश के कई  प्रांतों में आपातकाल की घोषणा कर दी है। कोरोना से निपटने के लिए टोक्यो, ओसाका समेत पांच अन्य प्रांतों में आज रात (7 मार्च) से इमरजेंसी लागू होगी।

बता दें कि, जापान में अबतक कोरोना वायरस के 3,906 मामले सामने आए हैं जिसमें से 92 लोगों की मौत हुई है। जबकि 592 लोग ठीक हो चुके हैं।

जापान: कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण PM शिंजो आबे करेंगे आपातकाल की घोषणा !

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कोविड-19 महामारी पर लगाम लगाने के लिए टोक्यो, ओसाका और पांच अन्य प्रांतों में मंगलवार को आपातकाल घोषित किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह घोषणा बुधवार को प्रभावी होगी।आपातकाल के दायरे में राजधानी टोक्यो और अन्य प्रमुख परफेक्च र होंगे, जिसमें कनागावा, सैतामा, चिबा, ओसाका, ह्योगो और फुकुओका शामिल होंगे। इस घोषणा से प्रांतो के गवर्नरों को वायरस का प्रसार रोकने के लिए कदम उठाने का अधिक अधिकार मिल जाएगा।

 

Created On :   7 April 2020 9:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story