जापान में PM आबे ने संसद भंग करने का किया ऐलान, समय से पहले होंगे चुनाव

japan prime minister shinzo abe announces snap election
जापान में PM आबे ने संसद भंग करने का किया ऐलान, समय से पहले होंगे चुनाव
जापान में PM आबे ने संसद भंग करने का किया ऐलान, समय से पहले होंगे चुनाव

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने उत्तर कोरिया संकट के बावजूद एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने जापान की संसद नेशनल डायट की निचली सदन, जिसे हाउस ऑफ रिप्रजेन्टेटिव कहा जाता है, को भंग करने का ऐलान कर दिया है। इससे जापान में समय से पहले चुनाव संभव हो सकेंगे। इस बात की जानकारी जापान की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के एक बड़े अधिकारी ने मीडिया को दी है। उनके अनुसार, आबे के द्वारा 28 सितंबर को इस निचले सदन को भंग कर दिया जाएगा।

अक्टूबर में हो सकेंगे चुनाव
शिंजो के इस ऐलान के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जापान में अक्टूबर में आम चुनाव हो सकते हैं। यह चुनाव जापान में समय से पहले होने वाले हैं। इस बारे में आबे के सहयोगी दल कोमिटो पार्टी के मुखिया नातुआ यामागुची ने कहा कि चुनाव 22 अक्टूबर को हो सकते हैं।

आबे की लोकप्रियता बढ़ी
जापान के प्रधानमंत्री के इस फैसले से शिंबो आबे की लोकप्रियता कई गुना बढ़ गई है। उनकी लोकप्रियता 30 से 50 प्रतिशत बढ़ी है। आबे का यह फैसला उस वक्त आया है, जब जापान के सामने उत्तर कोरिया जैसा बड़ा संकट पनप रहा है। इसलिए आबे के इस फैसले को काफी अहम माना जा रहा है। एक सर्वे के अनुसार जापान के 44 प्रतिशत लोगों ने आबे को फिर से वोट देने का फैसला किया है तो वहीं उनके विपक्षी दल डेमोक्रेटिक पार्टी को 8 फीसदी लोग वोट देने के लिए तैयार है इसके अलावा 8 प्रतिशत लोगों ने टोक्यो के गवर्नर को वोट देने का मन बनाया हैं।

 

 

tags:

Created On :   25 Sept 2017 7:39 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story