Jeff Bezos’s Space flight: क्या होगा अगर पृथ्वी से 100 किमी ऊपर खराब हो गया जेफ बेजोस का रॉकेट?

Jeff Bezos’s Space flight: क्या होगा अगर पृथ्वी से 100 किमी ऊपर खराब हो गया जेफ बेजोस का रॉकेट?
हाईलाइट
  • क्या है बेजोस का प्लान B?

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अरबपति जेफ बेजोस की अंतरिक्ष उड़ान पर दुनियाभर की नजरें टिकी हैं। बेजोस अपने साथ अपने भाई मार्क, , 82 साल के वैल फंक और डच टीनएजर ऑलिवर डायमेन को लेकर जा रहे हैं। जेफ बेजोस की स्पेस फ्लाइट कंपनी ब्लू ओरिजिन के रॉकेट न्यू शेपर्ड से बेजोस धरती से अंतरिक्ष के बीच की सौ किमी की दूरी का सफर तय करने वाले हैं। और फिर सुरक्षित वापसी का दावा है। पर ये सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या होगा अगर उनके यान में कोई खराबी आ गई तो। 
इसलिए उठे सवाल
सवाल उठने के पीछे वाजिब कारण भी है। न्यू शेपर्ड यान ने पहले भी अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी है। 2015 से अब तक न्यू शेपर्ड 15 बार स्पेस की सैर पर गया है पर हर बार वो मानवरहित यान के रूप में गया है। ये पहला मौका है जब वो इंसानों की सवारी बन कर अंतरिक्ष तक जा रहा है। बिजनेस इंसाइडर की खबर के मुताबिक जॉर्ज नील्ड का कहना है कि ये एक कमर्शियल फ्लाइट में उड़ने से दस हजार गुना ज्यादा खतरनाक है। जॉर्ज नील्ड फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के एसोसिएट एडमिनस्ट्रेटर रहे हैं। 
बेजोस का प्लान B
न्यू शेपर्ड बनाने वाली ब्लू ओरिजिन ने इस बात का ख्याल रखा है कि अगर यान में दिक्कत आती है तो क्या होगा। इसके लिए न्यू शेपर्ड का एस्केप प्लान पहले से तैयार है। न्य शेपर्ड डिजाइन करने वाले टीम के सीनियर डायरेक्टर गैरी लाय के मुताबिक यान इसी हिसाब से डिजाइन किया गया है कि वो उसमें सवार एस्ट्रॉनॉट्स को सेफ्ली वापस लेकर आएगा। अगर लॉन्चिंग के दौरान रॉकेट फेल होता है तो यात्रियों को ले जाने वालै कैप्सूल उससे पहले ही अलग हो जाएगा और उन्हें सकुशल धरती पर लेकर आएगा। 
 

Created On :   20 July 2021 10:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story