कॉमेडियन ने लिखा- इवांका अपना 'आधार कार्ड' लेने आईं थी भारत

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप हाल ही में भारत दौरे पर आईं थीं। उनका यह भारत दौरा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी क्रम में एक कॉमेडियन जोस कोवैको ने भी ट्विटर पर ट्विट करते हुए लिखा है कि दरअसल इंवाका अपना आधार कार्ड लेने के लिए भारत आईं थीं। उनके इस ट्विट के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है।
जोस ने ट्विटर पर एक वीडियो डालकर लिखा, "पेड मीडिया आपको यह सच्चाई नहीं दिखाएगा, इवांका भारत दरअसल अपना आधार कार्ड बनवाने आई थीं।" जोस के इस वीडियो को करीब 2000 लोगों ने रीट्वीट किया और 3700 से ज्यादा ने लाइक किया। कई यूजर्स ने जोस को इस ट्विट के लिए काफी ट्रोल भी किया। एक शख्स ने पूछा कि इवांका कितने दिन भारत में रहती तो उसे आधार कार्ड मिल सकता था?
Breaking : Exclusive : Paid media will not show you this. Ivanka Trump actually came to India to get her Aadhaar Card done. pic.twitter.com/YabfDudRZE
— José Covaco (@HoeZaay) 29 November 2017
सोशल मीडिया पर इस जोक को पढ़कर कई लोगों की हंसी छूट गई। मगर कोवैको के इसी ट्वीट पर आधार (UIDAI) के अकाउंट से किए गए रिप्लाई ने महफिल लूट ली। आधार (@UIDAI) ने लिखा- हालांकि, वह अप्लाई नहीं कर सकी, क्योंकि वह भारतीय नागरिक नहीं है।"
But couldn"t apply since she"s not a resident of India.
— Aadhaar (@UIDAI) 1 December 2017
गौरतलब है कि इवांका अपने पिता अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की सलाहकार भी हैं। इवांका अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ ग्लोबल आंत्रप्रेन्योरशिप समिट (GES) में हिस्सा लेने आई थीं। इवांका की इस यात्रा पर कई तरह के मीम्स और जोक्स भी खूब बने। अपने भारत दौरे पर उन्होंने GES में हिस्सा लेने के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की थी।
LMAOOOOOOOO AADHAR GOT JOKES.... JOSE WTFFFFF HOW YOU GONNA LET THEM GET AWAY WITH IT
— Aditya Bhalla (@adityabhalla27) 1 December 2017
यहां इवांका ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा था, ‘बचपन में चाय बेचने के बाद किसी शख्स का प्रधानमंत्री बन जाना एक बड़ी उपलब्धि है।’ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देने क लिए सराहना की थी। इवांका का मानना है कि महिलाओं के सशक्तीकरण के बिना मानवता की प्रगति अधूरी है।
Created On :   2 Dec 2017 6:43 PM IST