- क्रिकेटर युवराज सिंह समेत मशहूर लोगों को हाईकोर्ट की नसीहत, कहा- सोच-समझकर बोलें
- नरेंद्र मोदी मुझे नहीं डरा सकते हैं, इसका एकमात्र कारण है कि मैं भ्रष्ट नहीं हूं: राहुल गांधी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे 'मन की बात'
- चिराग पासवान ने खुद को बताया शबरी का वंशज, राम मंदिर के निर्माण के लिए दिए 1.11 लाख रुपये
- असम: कांग्रेस नेतृत्व वाले महागठबंधन का हुआ विस्तार, बीपीएफ और राजद शामिल
लंकांग-मेकांग जल संसाधन सहयोग का सूचना साझाकरण मंच शुरू

हाईलाइट
- लंकांग-मेकांग जल संसाधन सहयोग का सूचना साझाकरण मंच शुरू
बीजिंग, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। 30 नवंबर को लंकांग-मेकांग जल संसाधन सहयोग का सूचना साझाकरण मंच औपचारिक रूप से शुरू हुआ। इस मंच से लंकांग-मेकांग के छह देश गतिशील सूचना व जल स्थिति की सूचना साझा कर सकेंगे। जिससे विभिन्न देशों में जल संसाधनों का वैज्ञानिक रूप से प्रबंध करने के स्तर और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं की रोकथाम करने की क्षमता को उन्नत किया जा सकेगा।
चीन, कंबोडिया, लाओस, म्यांमार, थाईलैंड, वियतनाम आदि छह देशों के बीच लंकांग व मेकांग नदियों के कारण घनिष्ठ संबंध हैं। मार्च 2016 में लंकांग-मेकांग सहयोग के पहले शिखर सम्मेलन में सानया घोषणा पत्र पारित किया गया। इसमें जल संसाधन सहयोग को लंकांग-मेकांग सहयोग के पांच प्राथमिक क्षेत्रों में शामिल किया गया। चार वर्षों में छह देशों की समान कोशिशों से लंकांग-मेकांग जल संसाधन सहयोग की गुणवत्ता व स्तर उन्नत हुआ है, और समृद्ध उपलब्धियां भी हासिल हुई हैं।
चीनी जल संसाधन मंत्री अचिनफिंग ने कहा कि अत्यधिक जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से बाढ़, सूखा आदि दुर्घटनाएं बार-बार आती हैं। लंकांग-मेकांग क्षेत्र के सामने मौजूद चुनौतियां भी धीरे धीरे गंभीर हो रही हैं। इस जल संसाधन सहयोग का सूचना साझाकरण मंच शुरू होने के बाद विभिन्न देशों में जल संसाधनों का वैज्ञानिक रूप से प्रबंध करने के स्तर और बाढ़ जैसे प्राकृतिक आपदा की रोकथाम करने की क्षमता को उन्नत किया जा सकेगा।
उप चीनी विदेश मंत्री लो चाओह्वेई ने कहा कि लंकांग-मेकांग के छह देशों को लगातार जल संसाधनों के सहयोग को गहन करना चाहिए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
-- आईएएनएस
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।