India America Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर इन मुद्दों पर नहीं बनी बात, जानिए इसके पीछे के कारण

- भारत और अमेरिका के बीच इस वजह से नहीं हो रहा व्यापास समझौता
- भारत ने अमेरिका के खिलाफ अपनाया सख्त रूख
- इन उत्पादों के लेकर दोनों देशों के बीच नोकझोंक
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता टकराव जारी है। भारत के कुछ ऐसे प्रोडक्ट हैं, जिन पर अमेरिका को शुल्क रियायत नहीं देना चाहता। वहीं, अमेरिका के कुछ ऐसे उत्पाद है, जिन्हें वो भारत पर थोपने की कोशिश कर रहा है। इसी के चलते भारतीय अधिकारी वापस इंडिया आ गए हैं। दोनों देशों के बीच ये वार्ता 26 जून से 2 जुलाई के बीच हुई है। भारतीय अधिकारी के मुताबिक, अमेरिका का पारस्परिक टैरिफ का निलंबन 9 जुलाई को होने वाला है। इसके पहले ही दोनों देशों के बीच समझौता कर लिया जाएगा। ये बात भारतीय दल का नेतृत्व करने वाले और मुख्य वार्ताकार राजेश अग्रवाल ने कही है। बता दें कि ये दुसरे दौर की वार्ता थी, इसके पहले भी भारतीय टीम अमेरिका गई थी।
राजेश अग्रवाल ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर वार्ता अंतिम चरण में हैं। जिसका फैसला 9 जुलाई से पहले ही लिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल कृषि और ऑटो सेक्टर्स को लेकर अभी मुद्दे सुलझाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत ने अमेरिका के कृषि और डेयरी उत्पादों की कीमतों में रियायत नहीं देने के लिए सख्त रूख अपना रहा है। अगर भारत ये डील करता है तो उसे बहुत बड़ा झटका लग सकता है।
भारत ने अपनाय सख्त रूख
भारत की तरफ से वार्ता करने गया दल ऐसे समय में वापस आया है, कुछ दिन पहले ट्रंप ने एलान किया था कि भारत अपने टैरिफ में भारी राहत देने वाला है और अमेरिका के लिए अपना मार्केट खोलने की इजाजत दे दी है। इस बीच खबर मिली थी कि भारत 48 घंटे के भीतर अमेरिका के साथ डील कर सकता है। हालांकि, भारत ने सख्त कदम उठाए हैं और कई उत्पादों में सहमती नहीं दिखाई है।
अमेरिका भारत से क्या कर रहा मांग?
भारत से अमेरिका कुछ टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स, इलेक्ट्रिक वाहनों, पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स और सेब, ऑटोमोबाइल, ट्री नट्स, वाइन, और आनुवंशिक रूप से संशोधित फसलों जैसी कृषि वस्तुओं पर कीमतों में रियायत भी चाहता है। इसके साथ ही डेयरी प्रोडक्ट को लेकर भी भारत से डील करना चाहता है, लेकिन भारत अभी इन पर कोई डील नहीं करना चाहता है।
अमेरिका से भारत की मांग
अमेरिका से भारत कपड़ा, रत्न एवं आभूषण, परिधान, प्लास्टिक, रसायन, चमड़े के सामान, अंगूर, झींगा, तिलहन और केले जैसे सेक्टर्स के लिए शुल्क में रियायता चाहता है।
Created On :   4 July 2025 9:09 PM IST