दुनिया का सबसे बड़ा हीरा 220.5 करोड़ में नीलाम

largest diamond sold for a record price in geneva
दुनिया का सबसे बड़ा हीरा 220.5 करोड़ में नीलाम
दुनिया का सबसे बड़ा हीरा 220.5 करोड़ में नीलाम

डिजिटल डेस्क, जेनेवा। दुनिया का सबसे बड़ा हीरा 220।49 करोड़ रुपये (3।4 करोड़ अमेरिकी डॉलर) में नीलाम हो गया है। नीलामी करने वाली कंपनी क्रिस्टी ने बताया कि इस तरह के रत्न की इतनी बड़ी नीलामी का यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। यह हीरा 163।41 कैरट का है जो किसी भी त्रुटि से परे है।

यह हीरा ‘डी’ रंग का है। हीरे के रंगो का विभाजन ‘डी’ से शुरु होता है। बता दें कि डी रंग किसी भी हीरे का सबसे बेहतर रंग होता है। क्योंकि इससे हीरे का मूल रंग का पता चलता है। इसके बाद रंगों का विभाजन ई, एफ, जी इत्यादि की श्रेणी में होता है, जिसमें हीरे का रंग धीरे-धीरे हल्का पीला होता जाता है। यह हीरा ‘द आर्ट आॅफ ग्रिसोगोनो’ नाम के एक हीरों के हार में जड़ित था। इस हीरे को 3।35 करोड़ स्विस फ्रैंक (स्विट्जरलैंड की मुद्रा) में बेचा गया है। क्रिस्टी के अंतरराष्ट्रीय रत्न विभाग के प्रमुख और नीलामीकर्ता राहुल कड़किया ने कहा, “इसने एक नया विश्व कीर्तिमान रचा है। किसी नीलामी में डी रंग का यह हीरा सबसे महंगा बिका है।”

गौरतलब है कि इसी साल अप्रैल महीने में हांगकांग में एक गुलाबी हीरे की नीलामी की गई थी। नीलामी केवल पांच मिनट ही चली और यह 59।60 कैरेट का हीरा 7।12 करोड़ डॉलर में बिक गया था। यह उस वक्त तक का सबसे महंगा बिकने वाला हीरा बताया गया था। जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिका द्वारा वर्गीकृत इस हीरे ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इस नीलामी के लिए उपलब्ध कराया गया यह अब तक का सबसे बड़ा पॉलिश हीरा भी था।

Created On :   15 Nov 2017 11:06 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story