रूम में सिगरेट पीता था शख्स, गुस्से में दोस्त ने काट दिया 'प्राइवेट पार्ट', मौत

Man chopped flatmate’s penis off because he didn’t like his smoking
रूम में सिगरेट पीता था शख्स, गुस्से में दोस्त ने काट दिया 'प्राइवेट पार्ट', मौत
रूम में सिगरेट पीता था शख्स, गुस्से में दोस्त ने काट दिया 'प्राइवेट पार्ट', मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूं तो सिगरेट के पैकेट पर एक वैधानिक चेतावनी जरूर दी होती है कि इसे पीने से कैंसर होता है। सरकार भी समय-समय पर सिगरेट से होने वाले नुकसान बताने के लिए कैंपेन चलाती है, लेकिन उसके बाद भी लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। कुछ लोग अपनी जान की परवाह किए बगैर धड़ल्ले से सिगरेट का धुंआ उड़ाते जाते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें स्मोकिंग पसंद नहीं है। यहां तक कि कई लोगों को तो दूसरों का स्मोकिंग करना भी पसंद नहीं आता। कुछ ऐसा ही मॉस्को में भी हुआ, जहां एक दोस्त को स्मोकिंग करता था, लेकिन दूसरे को उसकी ये आदत पसंद नहीं था। दोस्त के लाख समझाने के बाद भी उसने स्मोकिंग की आदत नहीं छोड़ी। उल्टा, वो रूम में आकर ही सिगरेट पीने लगा, इससे उसके दोस्त को इतना गुस्सा आया कि उसने उसका हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने उस शख्स को चाकू से गोद डाला और यहां तक की उसका "प्राइवेट पार्ट" भी काट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।


प्राइवेट पार्ट भी काट दिया

दिल दहलाने वाला ये मामला रूस की राजधानी मॉस्को से आया। यहां पर दो दोस्त एक ही रूम में रहते थे। एक को सिगरेट पीना पसंद था, तो दूसरे को उसकी ये आदत पर गुस्सा आता था। इसी कारण, एक दिन शख्स को अपने दोस्त का रूम में सिगरेट पीना इतना नागवार गुजरा कि उसने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 37 साल का एडुअर्ड अजाइलोव मॉस्को के अपने फ्लैट में खून से लथपथ पड़ा हुआ था। जगह-जगह से उसका शरीर कटा हुआ था, इतना ही नहीं, उसका प्राइवेट पार्ट भी कटा हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडुअर्ड का सिर, हाथ, पैर और प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था। इसके अलावा उसके कान और हाथों की ऊंगलियां भी कटी हुई थी।

आरोपी ने गुनाह कबूल किया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी की उम्र 45 साल बताई जा रही है। हालांकि आरोपी के नाम के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि उसे अपने दोस्त का सिगरेट पीना पसंद नहीं था, इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी।

40 बार चाकू से गोदा

मिली खबर के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि उसकी अपने रूममेट (दोस्त) के साथ सिगरेट की आदत को लेकर कई बार बहस भी हुई थी और उसने उसे स्मोकिंग छोड़ने को भी कहा। लेकिन जब वो रूम में ही सिगरेट पीने लगा, तो उसे बहुत गुस्सा आया और उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि एडुअर्ड को 9 बार पेट में और 5 बार जांघ में चाकू घोंपा गया है और इस तरह से उसने उसे 40 बार चाकू से गोदा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को मर्डर के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया है और बताया जा रहा है कि आरोपी को उम्रकैद की सजा हो सकती है। 

Created On :   23 Dec 2017 2:07 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story