अब अंतरिक्ष में साथ नहीं जा सकेंगे महिला और पुरुष !

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा हमेशा कुछ न कुछ नया खोज करती ही रहता है। वे हमेशा अपने मिशन को लेकर पूरी तरह से तैयार रहते हैं। मिशन में किसी तरह की रुकावट ना आए इसलिए नासा हर संभव चुनौती के लिए पहले से ही तैयार रहता है। हाल ही में जारी हुई नासा की तरफ से एक रिपोर्ट से पता चला है कि नासा अब अन्तरिक्ष में जा रहे क्रू में पुरुष और महिलाओं को एक साथ नहीं भेजने की तैयारी कर रहा है। खबर तो ये भी है कि अब मंगल ग्रह मिशन के लिए नासा सिर्फ महिलाओं को भेजना चाहता है।
पुरुष और महिलाएं एक-दूसरे से हो सकते आकर्षित
दरअसल ये जानकारी ब्रिटिश अन्तरिक्ष यात्री हेलन सरमन ने एक कार्यक्रम के दौरान दी। उन्होंने "New Sciencist Live Festival In London" को संबोधित करते हुए बताया कि ‘नासा की एक रिपोर्ट में ये कहा गया है कि डेढ़ साल तक अगर अन्तरिक्ष में महिला और पुरुष का क्रू एक साथ रहेगा तो वे एक-दूसरे से आकर्षित हो सकते हैं, और उनके बीच संबंध बनने की भी आशंका है। इसलिए इतने लंबे मिशन के लिए पुरुष और महिलाओं को साथ भेजना ठीक नहीं।
मंगल मिशन के दौरान नासा ने किया था शोध
कांफ्रेंस में शरमन ने बताया कि मंगल मिशन के दौरान अन्तरिक्ष यात्रियों के "अशुद्ध विचारों" को लेकर नासा ने इस पर एक शोध किया है। उन्होंने आगे बताया कि "मैंने कुछ साल पहले ऐसा सुना था। हालांकि, यह रिपोर्ट कभी जारी नहीं की गई लेकिन इसमें यही निष्कर्ष निकला कि मंगल पर जाने वाले क्रू में या तो सभी महिलाएं हों या फिर सभी पुरुष।" आपको बता दें कि हेलन शरमन अंतरिक्ष में जाने वाली पहली ब्रिटिश महिला ऐस्ट्रनॉट भी हैं।
Created On :   30 Sept 2017 2:58 PM IST