अमेरिका में मास फायरिंग जारी, यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 लोगों की मौत 

Mass firing continues in America, firing at University of Virginia
अमेरिका में मास फायरिंग जारी, यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 लोगों की मौत 
खूनी खेल जारी अमेरिका में मास फायरिंग जारी, यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 लोगों की मौत 
हाईलाइट
  • पुलिस ने जारी की हत्यारे की तस्वीर

डिजिटल डेस्क, वर्जीनिया। अमेरिका में मास फायरिंग की घटनाएं जारी है। अब यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया में ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। इस गोलीबारी में तीन लोगों की मृत्यु हो गई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल, हमलावर फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक, रविवार को यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया में अचानक एक शख्स ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उसने ऐसा क्यों किया, इस बारे में कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है। वह अपने नापाक इरादों को अंजाम देकर फरार हो गया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब अमरीका इस तरह की घटना का सामना कर रहा है। मौजूदा साल में मास शूटिंग के कारण देश में सैकड़ो लोगों ने जान गंवाई हैं।  

पुलिस ने जारी की हत्यारे की तस्वीर 

स्थानीय पुलिस को मिले अभी तक के इनपुट के आधार पर पता चला है कि शख्स यूवीए फुटबॉल टीम का खिलाड़ी रह चुका है। फिलहाल पुलिस ने उसकी एक तस्वीर जारी कर दी है और सभी से अपील की गई है कि कोई भी जानकारी मिलते ही तुरंत 911 पर सूचित किया जाए. 

अमेरीका में नहीं थम रही घटनाएं

गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं जब अमेरिका में ऐसी फायरिंग की घटनाएं हुई हो इससे पहले भी कई बार ऐसा मंजर देखने को मिला है। इसी साल अगस्त में अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में देर रात फायरिंग हुई थी। इस घटना में 6 लोगों ने अपनी जान गवां दी। इससे पहले 18 जुलाई को भी इसी तरह की घटना इंडियाना के ग्रीनवुड पार्क मॉल में देखने को मिली, इस घटना में भी तीन लोगों की मौत हुई। इस घटना के करीब एक हफ्ते पहले कैलिफोर्निया के दक्षिणी हिस्से में स्थित हाउस पार्टी में हमलावर के अंधाधुन फायरिंग में तीन लोगों की जान गवांई थी।     
 

Created On :   14 Nov 2022 12:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story