सिएरा लियोन में बाढ़, भूस्खलन से 500 मरे, 800 से ज्यादा लापता

massive landslide in Sierra Leone, 500 dead, more than 800 missing
सिएरा लियोन में बाढ़, भूस्खलन से 500 मरे, 800 से ज्यादा लापता
सिएरा लियोन में बाढ़, भूस्खलन से 500 मरे, 800 से ज्यादा लापता

डिजिटल डेस्क, फ्रीटाउन। सिएरा लियोन की राजधानी में इस माह के मध्य में आए बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 500 के ऊपर पहुंच गई है, जबकि 800 से ज्यादा लोग लापता है।देश के उपराष्ट्रपति विक्टर बोकारी फोह ने जापान से मिली सहायता को प्राप्त करने के बाद यह जानकारी दी।

इस बीच सरकार के एक आला अधिकारी ने बताया कि लापता लोगों की वास्तविक संख्या का अभी तक पक्के तौर पर पता नहीं चला है। एनजीओ और बाढ़ग्रस्त इलाके में काम कर रहे कुछ अन्य संगठनों ने अनुमान लगाया है, जिसके मुताबिक करीब 810 लोगों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। दुनिया के सबसे गरीब देश सिएरा लियोन में 13 और 14 अगस्त को बाढ़ से भयंकर तबाही मचाई थी।

बाढ़ के बाद राजधानी में भारी बरसात से कई इलाकों में मिट्टी इस कदर नम हो गई है कि कभी भी धंस सकती है। मरने वाले करीब 500 लोगों में 156 बच्चे हैं। एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी वेंडी रोजर्स ने बताया देश में 6000 लोगों पर बाढ़ का सीधे असर पड़ा है। मंगलवार को फ्रीटाउन में 60 शव तैरते मिले थे। सरकार ने तय किया है कि जिस जगह पर भूस्खलन हुआ है, उसे बाद में स्मारक बना दिया जाए।

Created On :   24 Aug 2017 11:20 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story