मैडम तुषाद में लगा मेलेनिया का शाही पुतला

मैडम तुषाद में लगा मेलेनिया का शाही पुतला

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलेनिया ट्रंप भी अब न्यूयॉर्क के मैडम तुषाद म्यूजियम में नजर आएंगी। जी हां, दूसरी कई मशहूर शख्सियतों की तरह मेलेनिया ट्रंप का मोम का पुतला इस म्यूजियम में रखा गया है। व्हाइट हाउस के पूर्व सचिव शॉन स्पाइसर ने बुधवार को न्यूयॉर्क के मैडम तुषाद म्यूजियम में मेलेनिया ट्रम्प के मोम के पुतले से लोगों को रू-ब-रू कराया। स्पाइसर ने मीडीया से बातचीत करने के दौरान कहा कि "वो बहुत सुन्दर और फैशनेबल महिला है। मुझे नहीं लगता कि अमेरिकी लोगों ने पूरी तरह से उनकी तेज बुद्धि की सराहना की है। उनकी पकड़ राजनीतिक क्षेत्र में भी काफी अच्छी है।“

मेलेनिया राष्ट्रपति को करती हैं पूरा सपोर्ट

दुनिया भर में प्रसिद्ध इस मोम संग्रहालय में स्पाइसर ने मेलेनिया की प्रशंसा करते हुए कहा की मेलेनिया ने हमारे देश के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने कहा, "वो राष्ट्रपति को उनके काम के लिए पूरी तरह सपोर्ट करती हैं। उन्होंने हमेशा एक पत्नी होने का पूरा फर्ज निभाया है।“ 

शाही नीली पोशाक में है मेलेनिया का पुतला 

मेलेनिया का मोम का पुतला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पुतले के बगल में फॉक्स ओवल ऑफिस में रखा गया है। मेलेनिया के इस मोम के पुतले को शाही नीली पोशाक पहनाई गई है।

Created On :   26 April 2018 12:51 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story