क्रिसमस से पहले अमेरिका के कई राज्यों में पारा -45 डिग्री सेल्सियस, ठंड से 14 लाख अधिक लोग परेशान, न्यूयार्क में लगा आपातकाल, 3 हजार से अधिक फ्लाइट्स रद्द

क्रिसमस से पहले अमेरिका के कई राज्यों में पारा -45 डिग्री सेल्सियस, ठंड से 14 लाख अधिक लोग परेशान, न्यूयार्क में लगा आपातकाल, 3 हजार से अधिक फ्लाइट्स रद्द
अमेरिका में ठंड का सितम क्रिसमस से पहले अमेरिका के कई राज्यों में पारा -45 डिग्री सेल्सियस, ठंड से 14 लाख अधिक लोग परेशान, न्यूयार्क में लगा आपातकाल, 3 हजार से अधिक फ्लाइट्स रद्द
हाईलाइट
  • यह जीवन के लिए खतरा है-न्यूयॉर्क गवर्नर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्रिसमस के ऐन पहले संयुक्त राज्य अमेरिका में लाखों लोगों को भीषण ठंड की मार झेलनी पड़ रही है। वे छुट्टियों में मजे करने की जगह पर घरों में बंद रहने को मजबूर है। अमेरिका में लगातार कुछ दिनों से बारिश, बर्फबारी और सर्द तूफान चल रही है। इस बात का अंदाजा आप इस आधार से लगा सकते है कि वहां पर लगभग 14 लाख से अधिक घर और व्यवसाय गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, ज्यादातर तबाही अमेरिका के पूर्वी राज्यों में मची है, यहां तेज हवाओं के चलते कई पेड़ बिजली के खंभो पर गिर गई है। जिसके चलते इन क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई है। 

कई क्षेत्रों में तापमान -45 डिग्री सेल्सियस से कम

बीते शुक्रवार को अमेरिका के पश्चिमी राज्यों में पारा -45 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। चक्रवाती तुफान की वजह से मध्य राज्यों के हालात और भी ज्यादा खराब चुके हैं। राष्ट्रीय मौसम सेवा के मुताबिक, आयोवा और डेस मोइनेस जैसे इलाकों का तापमान -38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

बिजली गुल की वजह से 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित

अमेरिका के कई राज्यों में बिजली आउटेज और ब्लैकआउट होने की वजह से लगभग 10 लाख से अधिक लोग परेशान है। इसके अलावा संयुक्त राज्य अमेरिका में 14 लाख से अधिक घरों और व्यवसायों को बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। यहीं नहीं मौसम खराब होने की वजह से 3000 से अधिक फ्लाइट्स रद्द हो गई है।

जानें अमेरिका के हालात

स्काई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ठंड चक्रवाती तूफान के कारण मरने वालों की कुल संख्या 13 पहुंच गई है। वहीं इससे पहले सीजन संबंधी घटनाओं में मरने वालों की संख्या 9 थीं। इसके अलावा ओहियों में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई थीं। राज्य गवर्नर के मुताबिक, इस समय ओहियो में लोगों के लिए सड़क की स्थिति काफी खराब है। उन्होंने लोगों को घर में रहने के आदेश दिए है। राष्ट्रीय मौसम सेवा के मुताबिक, इस समय संयुक्त राज्य अमेरिका में 20 करोड़ से ज्यादा लोग सलाह या चेतावनी के अंतर्गत है। 

न्यूयॉर्क में लगा आपातकाल

न्यूयॉर्क के गवर्नर ने ठंड चक्रवात को देखते हुए राज्य में आपातकाल की घोषणा कर दी है क्योंकि यहां के हालात दिन प्रतिदिन ठंड़ की वजह से असहनीय हो होते जा रहे थें। न्यूयॉरक् के गवर्नर कैथी होचुल ने कहा कि, "यहां पर जमा देने वाली ठंड  और बर्फ और तेजी से पड़ रही है। जिसकी वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो सकते है। जो इस हफ्ते के अंत तक प्रकृति हम पर लाद सकती है। राज्य के कुछ क्षेत्रों में बारिश हो रही है, जो तापमान में तेजी के साथ गिरावट ला सकती है। यह जीवन के लिए खतरा है।" 


 

Created On :   24 Dec 2022 9:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story