Vladimir Putin News: सोशल मीडिया के जमाने में पुतिन नहीं चलाते हैं फोन और इंटरनेट, खुद बताई दूरी की वजह

सोशल मीडिया के जमाने में पुतिन नहीं चलाते हैं फोन और इंटरनेट, खुद बताई दूरी की वजह
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बताया है कि वे फोन और इंटरनेट से दूर रहते हैं। उन्होंने एक बार इंटरनेट को सीआईए का प्रोजेक्ट भी बता दिया था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस वक्त भारतीय दौरे पर हैं। दुनिया की राजनीति में उनकी छवि बुहत ही प्रभावशाली नेताओं में से एक बनी हुई है। लेकिन पुतिन की एक ऐसी आदत है जो सभी लोगों को काफी ज्यादा चौंकाती है। बता दें, पुतिन ना ही इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं और ना ही स्मार्टफोन रखते हैं। आधुनिक टेक्नीक से दूरी बनाए रखने की वजह के बारे में उन्होंने खुद ही बताया है।

पुतिन क्यों नहीं चलाते हैं फोन?

द गार्जियन रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन कई बार ये कह चुके हैं कि इंटरनेट की पूरी व्यवस्था अमेरिका की निगरानी में रहती है। उन्होंने एक प्रेस मीटिंग में कहा था कि इंटरनेट की जड़ें अमेरिका की एजेंसियां सीआईए से जुड़ी हुई हैं और वही ही इसकी दशा को तय करती हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि इंटरनेट एक ऐसा मंच है, जहां से पूरी दुनिया की एक्टिविटी पर आराम से नजर रखी जा सकती है।

रूस ने बढ़ा दी थी सतर्कता

जानकारी के अनुसार, एडवर्ड स्नोडेन की तरफ से कई गई गुप्त सूचनाओं की जासूसी करने के बाद पुतिन की शंका और ज्यााद बढ़ गई थी। स्नोडेन ने ये बताया था कि अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियां बड़ी टेक कंपनियों की मदद से पूरी दुनिया के लोगों की एक्टिविटी को रिकॉर्ड करती हैं। पुतिन ने ये भी कहा है कि इंटरनेट की कमोजरियों का अगर फायदा उठाया जाए तो किसी भी देश की सिक्योरिटी को प्रभावित किया जा सकता है।

रूस ने की अपने लिए अलग इंटरनेट की मांग

पुतिन बहुत ही लंबे समय से यह विचार रखते हुए आए हैं कि रूस के लिए एक अलग इंटरनेट होना चाहिए। ऐसा वे इसलिए चाहते हैं क्योंकि विदेशी सर्वरों पर निर्भर होना देश की सुरक्षा के लिए एक खतरा बन सकती है। रूस के कई विशेषज्ञों का ये भी कहना है कि स्थानीय नेटवर्क मजबूत होने से बाहरी दबाव और निगरानी जैसे खतरे काफी हद तक कम हो जाएंगे।

Created On :   5 Dec 2025 12:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story