Russian Vladimir Putin India Visit: भारत पहुंचे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, PM मोदी ने किया खास पोस्ट, भारत-रूस शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

भारत पहुंचे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, PM मोदी ने किया खास पोस्ट, भारत-रूस शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय दौरे के लिए गुरुवार शाम को भारत पहुंचे। दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें रिसिव करने के लिए पहुंच। इस दौरान एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर से पुतिन का स्वागत किया गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय दौरे के लिए गुरुवार शाम को भारत पहुंचे। दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें रिसिव करने के लिए पहुंच। इस दौरान एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर से पुतिन का स्वागत किया गया। इसके बाद पीएम मोदी ने पुतिन को हाथ मिलाकर गले लगाया और उनका अभिवादन किया। इसके बाद पीएम मोदी और पुतिन एक ही गाड़ी में सवार होकर पीएम अवास पहुंचे। बता दें, रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद भारत में पुतिन का यह पहला दौरा है।

भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

बता दें, इस साल चीन के तियानजिन में आयोजित SCO समिट के दौरान पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हुई थी। उस दौरान पुतिन ने पीएम मोदी का करीब 10 मिनट तक इंतजार किया था। जिससे वे दोनों अपनी द्विपक्षीय वार्ता के लिए साथ-साथ निकलें। दोनों नेताओं के बीच ये बातचीत SCO समिट से कुछ ही दूरी पर थी।

बता दें, रूस-यूक्रेन की जंग के बाद व्लादिमीर पुतिन पहली बार भारत दौरे पर आए है। पीएम मोदी आज रात उनके सम्मान में एक प्राइवेट डिनर की मेजबानी करेंगे। पुतिन करीब 30 घंटे तक भारत में रहेंगे। पुतिन के भारत पहुंचने से पहले रूस के कई मंत्री भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। इनमें डिप्टी प्रधानमंत्री डेनिस मांतुरोव, रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और कृषि मंत्री दिमित्री पेट्रोव शामिल हैं।

2024 में रूस के दौरे पर गए थे पीएम मोदी

गौरतलब है कि, साल 2024 में PM मोदी ने दो बार रूस की यात्रा की थी। BRICS समिट के लिए पीएम मोदी 22 अक्टूबर को रूस गए थे। इससे पहले जुलाई में भी मोदी ने दो दिन का रूस दौरा किया था। तब उन्होंने पुतिन को भारत आने का न्योता दिया था। दोनों नेताओं के बीच इस साल आखिरी मुलाकात एक सितम्बर को चीन के तियानजिन में SCO शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी।

Created On :   4 Dec 2025 6:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story