Putin India Visit: पुतिन के भारतीय दौरे पर भड़का पड़ोसी मुल्क, पाकिस्तान एक्सपर्ट ने कहा- 'इतना कर्ज में है देश तो क्यों आएंगे पुतिन...'

पुतिन के भारतीय दौरे पर भड़का पड़ोसी मुल्क, पाकिस्तान एक्सपर्ट ने कहा- इतना कर्ज में है देश तो क्यों आएंगे पुतिन...
पाकिस्तान के पत्रकार आरजू काजमी ने कहा है कि पाकिस्तान इतना कर्ज में डूबा हुआ है कि व्लादिमीर पुतिन क्यों आएंगे। इसके अलावा भी उन्होंने कई बातें कही हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दो दिवसीय दौरे पर आए हैं, जिसके चलते पड़ोसी देश बौखला गया है। पाकिस्तान में चर्चा जारी है कि इस दौरे में पुतिन भारत को क्या देंगे और कौन-कौन सी बड़ी डील हो सकती है। इसी बीच पाकिस्तान के एक्सपर्ट कमर चीमा ने भी कहा है कि व्लादिमीर पुतिन पाकिस्तान क्यों नहीं आते हैं। उनको आना चाहिए, पुतिन बहुत बार पाकिस्तान के ऊपर से होकर निकलते हैं, लेकिन ताल्लुक ही नहीं रखते हैं। हमने इनको नीचे से सीटियां भी मारी हैं, पर ये आते ही नहीं हैं। वहां मोदी साहब के साथ हंसते हैं।

कमर चीमा ने किया सवाल

कमर चीमा ने सवाल किया कि वे क्यों नहीं आते हैं, इस पर पाकिस्तानी जर्नलिस्ट आरजू काजमी ने कहा है कि हमें क्या काम है, हम किसलिए बुलाएंगे उनको। आपको क्या लगता है कि वह यहां आएंगे तो हम उनसे क्या कहेंगे कि फाइटर जेट दे दें, कोई और चीज जो रूस बनाता है तेल दे दें, उधार दे दें या किश्तों पर दे दें। वे भारत जाएंगे तो कैश पर बात होगी। वह यहां आएंगे तो हम सारी वो चीजें लेंगे जो जो भारत लेगा, दिखाने के लिए लेकिन फर्क सिर्फ इतना है कि हम उधार पर लेंगे या हम कहेंगे कि वैसे ही दे दो क्योंकि हम तो बड़े ही अच्छे लोग हैं।

क्या बोले आरजू काजमी?

आरजू काजमी ने आगे कहा है कि जिस दिन पाकिस्तान अपनी इकोनॉमी ठीक कर लेगा और इस काबिल जाएगा कि कोई हमारे यहां आता है और वह हमें कुछ देता है तो हम उसको कैश में पे कर पाएं तो लोग हमारे यहां भी आने लगेंगे। उन्होंने ये भी कहा है कि अभी तो कोई भी यहां आता है तो हम उन्हें बाढ़ दिखाते हैं, कभी कोविड दिखाते हैं, कहते हैं कि हमारे हाल खराब हैं तो अपनी जेब कटवाने कोई क्यों आएगा।

Created On :   5 Dec 2025 5:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story