न्यूयॉर्क : टाइम्स स्क्वायर पर तेज आवाज के बाद लोगों के बीच अफरातफरी (लीड-2)

New York: Afratafri (lead-2) among people after loud voice on Times Square
न्यूयॉर्क : टाइम्स स्क्वायर पर तेज आवाज के बाद लोगों के बीच अफरातफरी (लीड-2)
न्यूयॉर्क : टाइम्स स्क्वायर पर तेज आवाज के बाद लोगों के बीच अफरातफरी (लीड-2)
न्यूयॉर्क, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका में एक के बाद एक गोलीबारी की दो बड़ी घटनाओं के बाद दहशत के माहौल के बीच मंगलवार रात को टाइम्स स्क्वायर पर एक तेज आवाज सुनने के बाद एक और नरसंहार की आशंका से लोगों के बीच अफरातफरी मच गई।

इस अफरातफरी के बीच महिलाएं गिर गईं। बच्चे घायल हो गए और बड़ी संख्या में लोग दहशत से कांपने लगे।

पर्यटकों के परस्पर विरोधीभासी बयान हैं कि क्या यह मोटरसाइकिल से एक बड़ा धमाका था या 42वीं स्ट्रीट पर हुई लड़ाई थी।

बाद में, न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट (एनवाईपीडी) ने स्पष्ट किया कि इलाके में कोई सक्रिय शूटर नहीं था।

न्यूयॉर्क पुलिस ने कहा, टाइम्स स्कवायर पर कोई सक्रिय शूटर नहीं है। गुजरने वाली मोटरसाइकिल बैकफायरिंग से बंदूक की गोली की तरह आवाज आ रही थी।

पुलिस ने आगे कहा, 911 पर हमें कई कॉल आए हैं। कृपया घबराएं नहीं। टाइम्स स्क्वायर इलाका बहुत सुरक्षित है।

बड़ी संख्या में पर्यटक इधर से उधर भागते नजर आए और एट्थ एवेन्यू की 44वीं और 45वीं स्ट्रीट पर कई परिवारों को रोते हुए देखा गया।

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी, जो संभवत: एक मोटरसाइकिल से आई थी, और सभी लोग इधर-उधर भागने लगे।

हाल ही में टेक्सास और ओहियो में हुई गोलीबारी की घटनाओं के मद्देनजर सामूहिक संहार के डर से शॉपिंग स्टोर, होटल, रेस्तरां की ओर भागने लगे। गोलीबारी की इन घटनाओं में 31 लोग मारे गए थे।

एनवाईपीडी (न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट) पुलिस ने और एम्बुलेंस ने मिनटों में इलाके को घेर लिया जबकि ब्रॉडवे पर कुछ शो तुरंत रोक दिए गए।

पैरामेडिक्स को घबराए परिवारों को शांत कराते देखा गया।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने आईएएनएस को बताया कि 42वीं स्ट्रीट पर लड़ाई हुई, जिसके बाद भगदड़ मच गई।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार देर रात टेक्सास और ओहियो में गोलीबारी की घटनाओं के बाद एक सार्वजनिक संबोधन में घृणा और श्वेत वर्चस्व की निंदा की है।

--आईएएनएस

Created On :   7 Aug 2019 12:30 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story