Temperature: सावधान! पांच साल में टूटेंगे मौसम के सारे रिकॉर्ड, गर्मी करेगी बेहाल

Next five year breaking all summer records situation will be danger uk meteorological department
Temperature: सावधान! पांच साल में टूटेंगे मौसम के सारे रिकॉर्ड, गर्मी करेगी बेहाल
Temperature: सावधान! पांच साल में टूटेंगे मौसम के सारे रिकॉर्ड, गर्मी करेगी बेहाल
हाईलाइट
  • 2015 से 2019 के बीच तापमान में 1.09 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है
  • तापमान का असर यूरोप में उत्तरी देश
  • एशिया और उत्तरी अमेरिका में रहेगा
  • हर साल तापमान लगातार बढ़ रहा है

डिजिटल डेस्क, लंदन। आने वाले पांच वर्षों में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ देगी। ऐसा पेरिस समझौते में 2024 तक धरती का तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस कम करने के बावजूद होगा। मौसम की स्थिति देखने पर सामने आया कि हर दशक में तापमान लगातार बढ़ रहा है। साल 2020 से 2024 में यह तापमान 1.06 से 1.62 सेल्सियस की गति से बढ़ेगा। अबतक 2016 सबसे ज्यादा गर्म रहा है। हालांकि आने वाले पांच साल में सर्वाधिक गर्मी का रिकॉर्ड टूट सकता है। यह जानकारी ब्रिटेन के मौसम विभाग ने दी है

ब्रिटेन मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच साल में हर नया साल बीतने वाले वर्ष से ज्यादा गर्म होगा। ऐसा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गैसों के अधिक उत्सर्जन के कारण होगा। ज्वालामुखी में आने वाला उबाल भी तापमान बढ़ने का मुख्य कारण होगा। बढ़े हुए तापमान का असर यूरोप में उत्तरी देश, एशिया और उत्तरी अमेरिका में रहेगा। 

Coronavirus: इस चटोरी महिला ने फैलाया कोरोना वायरस! भूख लगने पर पिया था चमगादड़ का सूप

2015 से 2019 के बीच तापमान में 1.09 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। हर वर्ष गर्मी बढ़ी है और नया रिकॉर्ड बनाया है। 2015 में हुए पेरिस समझौते में हानिकारक गैसों का उत्सर्जन कम कर तापमान करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि कोयला, तेल और गैस जलाकर ऊर्जा प्राप्त करने का सिलसिला हर साल बढ़ता ही जा रहा है। ऊर्जा की सबसे ज्यादा खपत करने वाला अमेरिका पेरिस समझौते से हट चुका है। 
 

Created On :   31 Jan 2020 3:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story