डॉ रिचर्ड एस थेलर को अर्थशास्त्र का नोबेल

Nobel Prize in Economic Sciences is awarded to Richard H. Thaler
डॉ रिचर्ड एस थेलर को अर्थशास्त्र का नोबेल
डॉ रिचर्ड एस थेलर को अर्थशास्त्र का नोबेल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस साल अर्थशास्त्र के नोबेल प्राइज के लिए डॉ. रिचर्ड एच थेलर को चुना गया है। व्यवहारिक अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें इस सम्मान से नवाजे जाने की घोषणा हुई है। उन्होंने अर्थशास्त्र के क्षेत्र में मानव व्हवहार और अर्थशास्त्र के बीच सम्बंधों पर बहुत रिसर्च किया है। डॉ. रिचर्ड ने किसी व्यक्ति के आर्थिक फैसलों में व्यवहारिक विज्ञान पर गहन अध्ययन किया है। वर्तमान में डॉक्टर थेलर यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में प्रोफेसर हैं।

शांति का नोबेल
इस बार शांति का नोबेल पुरस्कार International Campaign to Abolish Nuclear Weapons (ICAN) कैंपेन को मिला है। यह ICAN कैंपेन दुनियाभर में परमाणु हथियारों के खिलाफ चलाया जा रहा है। आज 101 देशों में ICAN के 468 पार्टनर ऑर्गनाइजेशंस हैं। इसका मकसद न्यूक्लियर वेपंस पर रोक लगाने की ट्रिटी को पूरी तरह से लागू करवाना है।

मेडिसिन का नोबेल
मेडिसिन के नोबेल के लिए अमेरिका के 3 साइंटिस्ट जेफरी सी हॉल, माइकल रोसबाश और माइकल यंग को संयुक्त रूप से चुना गया है। तीनों साइंटिस्ट को ये पुरस्कार शरीर में मौजूद बायोलॉजिकल क्लॉक (जैविक घड़ी) पर उनके काम के लिए दिया जाएगा।

लिटरेचर का नोबेल
ब्रिटेन के लेखक काजुओ इगुरो को साल 2017 का लिटरेचर का नोबेल प्राइज दिया जाएगा। 

कैमिस्ट्री का नोबेल
2017 का नोबेल प्राइज बायोकैमिस्ट्री में क्रायो-इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी डेवलप करने के लिए स्विट्जरलैंड के वैज्ञानिक जैक डुबोशे, जर्मनी के जोआकिम फ्रैंक और स्कॉटलैंड के रिचर्ड हैंडरसन को दिया जाएगा।

फिजिक्स का नोबेल
फिजिक्स के लिए 2017 का नोबेल प्राइज ग्रेविटेशनल वेव्स से जुड़े काम के लिए जर्मनी और अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को दिया जाएगा। इनके नाम रायनर वीस, बैरी सी बैरिश और किप एस. थॉर्न हैं। इन्होंने लेजर इंटरफेरोमीटर ग्रैविटेशनल वेव आबजर्विटी (LEGO) के क्षेत्र में काम किया है।

Created On :   9 Oct 2017 5:50 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story