Nobel Prize 2018 : विलियम नॉरदौस और पॉल रोमर को अर्थशास्त्र का नोबल

Nobel Prize in Economics to William D. Nordhaus, Paul M. Romer
Nobel Prize 2018 : विलियम नॉरदौस और पॉल रोमर को अर्थशास्त्र का नोबल
Nobel Prize 2018 : विलियम नॉरदौस और पॉल रोमर को अर्थशास्त्र का नोबल
हाईलाइट
  • जलवायु परिवर्तन और आर्थिक विकास से जुड़े सवालों पर काम करने के लिए मिला सम्मान
  • विलियम डी नॉर्दौस और पॉल एम रोमर को अर्थशास्त्र का नोबेल

डिजिटल डेस्क, स्टॉकहोम। रॉयल स्वीडिश अकेडमी ऑफ साइंसेज़ ने साल 2018 के लिए अर्थशास्त्र के नोबल पुरस्कार का ऐलान कर दिया है। इस साल यह सम्मान येल यूनिवर्सिटी के विलियम डी नॉरदौस और स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस के पॉल एम रोमर को संयुक्त रूप से दिया जाएगा। जलवायु में हो रहे लगातार परिवर्तन और आर्थिक विकास को जोड़ते हुए तकनीकों पर काम करने के लिए दोनों को इस सम्मान से नवाजा जाएगा। 

अकेडमी ने बताया, "दोनों वैज्ञानिकों ने लम्बे समय तक आर्थिक विकास को बरकरार रखने के सम्बंध में जरूरी सवालों को हल करने के लिए मैथेड्स डिजाइन की।" अकेडमी ने कहा, "दोनों वैज्ञानिकों ने अपने डिजाइन्स में यह भी बताया कि कैसे जलवायु परिवर्तन और मार्केट इकनॉमी एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं।

77 वर्षीय नॉरदौस ने 1970 के दशक में पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर काम करना शुरू किया था। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग से हर साल दुनिया को होने वाले आर्थिक नुकसान को पता करने के लिए कई मैथेड्स डिजाइन की। वहीं 62 वर्षीय रोमर ने बाजार के स्थिर विकास के लिए जरुरी चीजों पर काफी डिजाइन्स तैयार किए। उन्होंने बताया कि लगातार लम्बे आर्थिक विकास के लिए जरूरी है कि सरकारें युवाओं को विज्ञान और इंजीनियरिंग की ओर अट्रैक्ट करे। उनके अनुसार, नए इनोवेशन्स बाजार के लगातार विकास के लिए बेहद जरूरी है।

इससे पहले रॉयल स्वीडिश अकेडमी ऑफ साइंसेज़ द्वारा साल 2018 के लिए केमिस्ट्री, फिजिक्स, मेडिसिन और शांति  के नोबल पुरस्कार का ऐलान किया जा चुका है। केमिस्ट्री में फ्रांसेस एच अरनॉल्ड, जॉर्ज पी स्मिथ और सर ग्रेग्रॉरी पी विंटर को नोबल प्राइज अनाउंस किया गया है तो वहीं फिजिक्स के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए आर्थर अशकिन, गेरार्ड मोउरो और डोना स्ट्रिकलैंड को नोबल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। मेडिसिन के लिए साल 2018 के नोबल पुरस्कार के लिए जेम्स पी एलिसन और तासुकू होन्जो को चुना गया है। वहीं शांति के नोबल के लिए डॉ मुकवेगे और नादिया मुराद को चुना गया है।

 

Created On :   8 Oct 2018 12:02 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story