- Dainik Bhaskar Hindi
- International
- Nobel Prize in physics awarded to german and american scientist
दैनिक भास्कर हिंदी: Nobel Prize 2017 : वीज़, बैरिश और थॉर्न की तिकड़ी को फिजिक्स का नोबल

डिजिटल डेस्क, स्टॉकहोम। नोबेल पुरस्कार की घोषणाएं शुरू हो चुकी है। फिजिक्स के क्षेत्र में इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार तीन लोगों को मिलेगा, जिसकी घोषणा नोबेल एसेंबली ने की है। इस वर्ष फिजिक्स में नोबेल पुरस्कार से रेनर वीज़, बैरी सी बैरिश और किप एस थॉर्न को सम्मानित किया जाएगा।
Ligo डिटेक्टर के लिए मिला सम्मान
नोबेल असेंबली के अनुसार इन तीनों वैज्ञानिकों को LIGO डिटेक्टर और गुरुत्वाकर्षण तरंगों के अध्ययन के लिए ये सम्मान दिया जाएगा। बता दें कि इस सम्मान की घोषणा को Gravitational waves finally captured के नाम से शेयर किया गया है।
वैज्ञानिकों के बारे में
रेनर वीज़ : एमआईटी में बतौर फिजिक्स के प्रोफेसर के पद पर कार्यरत रेनर वीज़ की उम्र 85 वर्ष है, उनका जन्म जर्मनी में हुआ था।
बैरी सी बैरिश : अमेरिका के ओमाहा में जन्में 81 वर्षीय बैरी सी बैरिश कैलिफोर्निया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में फिजिक्स के प्रोफेसर हैं।
किप एस थॉर्न : 77 साल के किप एस थॉर्न का जन्म अमेरिका में हुआ। वे फिलहाल कैलिफोर्निया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में फिजिक्स के प्रोफेसर है।
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 3, 2017
क्या है नोबेल प्राइज
नोबेल सम्मान, अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाने वाला विश्व का सर्वोच्च सम्मान है। इसे नोबेल फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है। यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाता है। इसमें पुरस्कृत व्यक्ति को एक प्रशस्ति-पत्र और 14 लाख डालर की राशि बतौर पुरस्कार के रूप में दी जाती है। यही नहीं नोबेल पुरस्कार खुद स्वीडन के राजा के द्वारा दिया जाता है।
2017 का नोबेल प्राइज
इस वर्ष के नोबेल पुरस्कारों का वितरण 9 दिसंबर को दोपहर 3 बजे किया जाएगा। वहीं इन पुरस्कारों की घोषणा 2, 3, 4, 6, 9 अक्टूबर को की जानी है। दो अक्टूबर को जैफरी हॉल, माइकल रोजबैश, माइकल यंग को मेडिसिन के नोबल पुरस्कार के लिए चुना गया है।
BREAKING NEWS The 2017 #NobelPrize in Physics is awarded to Rainer Weiss, Barry C. Barish and Kip S. Thorne @LIGO. pic.twitter.com/za1GNsAfnE
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 3, 2017
भोपाल: स्कोप कॉलेज में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण वर्कशाप की स्थापना
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने अपने छात्र -छात्राओं के भविष्य को संवारने के लिये भारत के आटोमोबाइल क्षेत्र में अग्रणी कम्पनी हीरो मोटोकार्प के साथ एक करार किया जिसमें ऑटोमोबाइल क्षेत्र में स्किल डेवलपमेंट के लिये एक विश्वस्तरीय प्रशिक्षण वर्कशाप की स्थापना संस्था के प्रांगण में की गई है। ये अपने आप में एक अद्वतीय पहल है तथा सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इसमें सभी नवीनतम कम्प्यूटराइज्ड मशीन के द्वारा टू-व्हीलर ऑटोमोबाइल कार्यशाला प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस वर्कशाप में उद्घाटन के अवसर पर कम्पनी के जनरल मैनेजर सर्विसेज श्री राकेश नागपाल, श्री मनीष मिश्रा जोनल सर्विस हेड - सेंट्रल जोन, श्री देवकुमार दास गुप्ता - डी जी एम सर्विस, एरिया मैनेजर श्री राम सभी उपस्थिति थे। साथ ही संस्था के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. अजय भूषण, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. मोनिका सिंह, अभिषेक गुप्ता आदि उपस्थित थे। संस्था के सभी शिक्षकगण तथा छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से की गई , डॉ. मोनिका सिंह ने अतिथियों का संक्षिप्त परिचय दिया। डॉ. अजय भूषण ने सभी का स्वागत किया और बताया कि आने वाला समय कौशल विकास आधारित शिक्षा का है। कर्यक्रम में आईसेक्ट ग्रुप के कौशल विकास के नेशनल हेड अभिषेक गुप्ता ने ग्रुप के बारे मे विस्तार से बताया कि किस तरह हमेशा से आईसेक्ट ग्रुप ने कौशल विकास को हमेशा प्राथमिकता से लिया है। कार्यक्रम में एएसडीसी के सीईओ श्री अरिंदम लहिरी ऑनलाइन आकर सभी को बधाई दी तथा छात्र - छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभाषीस भी दी।
कार्यक्रम में डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि कौशल विकास आधारित शिक्षा सनातन काल से भारतवर्ष में चली आ रही है मध्यकालीन समय में कौशल विकास पर ध्यान नही दिया गया परंतु आज के तेजी से बदलते हुए परिवेश में विश्व भर में इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसी आवश्यकता को देखते हुये स्कोप कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में कुछ ही समय में विभिन्न क्षेत्रों के सात सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की गई है जो की विभिन्न क्षेत्रों मे छात्र- छात्राओं के कौशाल विकास मे महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।
भोपाल: सीआरपीएफ की 93 महिला पुलिसकर्मियों की बुलेट यात्रा का रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में हुआ आगमन
डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंडिया गेट से जगदलपुर के लिए 1848 किमी की लंबी बुलेट यात्रा पर निकलीं सीआरपीएफ की 93 महिला पुलिसकर्मियों का रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने विश्वविद्यालय परिसर में आगमन पर भव्य स्वागत किया। लगभग 300 स्वयंसेवकों तथा स्टाफ सदस्यों ने गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। वहीं उनके स्वागत में एन एस एस की करतल ध्वनि से पूरा विश्वविद्यालय परिसर गुंजायमान हो उठा। इस ऐतिहासिक बाइक रैली में शामिल सभी सैन्यकर्मियों का स्वागत विश्वविद्यालय के डीन ऑफ एकेडमिक डॉ संजीव गुप्ता, डिप्टी रजिस्ट्रार श्री ऋत्विक चौबे, कार्यक्रम अधिकारी श्री गब्बर सिंह व डॉ रेखा गुप्ता तथा एएनओ श्री मनोज ने विश्वविद्यालय की तरफ से उपहार व स्मृतिचिन्ह भेंट कर किया। कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए डिप्टी कमांडेंट श्री रवीन्द्र धारीवाल व यात्रा प्रभारी श्री उमाकांत ने विश्वविद्यालय परिवार का आभार किया। इस अवसर पर लगभग 200 छात्र छात्राएं, स्वयंसेवक व एनसीसी कैडेट्स समस्त स्टाफ के साथ स्वागत में रहे मौजूद।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए जा रहीं मलाला ने ट्विटर पर मांगी सलाह
दैनिक भास्कर हिंदी: चाइना में मिला 8 Kg का विशाल मशरूम, वैज्ञानिक भी हैरान
दैनिक भास्कर हिंदी: वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन के पड़पोते ने कहा, अंग्रेजों की ओर से आपसे माफी मांगता हूं
दैनिक भास्कर हिंदी: यहां जमीन से निकलते हैं पत्थर के चावल और दाल, वैज्ञानिक भी हैरान