मां ने बताया, कैसे एक शर्मिला और होनहार लड़का बना ओसामा दी मुजाहिद?

Osama bin Laden’s mum Alia Ghanem breaks silence on son
मां ने बताया, कैसे एक शर्मिला और होनहार लड़का बना ओसामा दी मुजाहिद?
मां ने बताया, कैसे एक शर्मिला और होनहार लड़का बना ओसामा दी मुजाहिद?
हाईलाइट
  • आलिया घानेम ने वर्दी पहने ओसामा बिन लादेन की तस्वीर आज भी अपने पास रखी हुई है।
  • दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी रहा ओसामा बिन लादेन बचपन में बेहद शर्मीला था।
  • लादेन की मौत के करीब 7 साल बाद पहली बार आलिया घानेम अंग्रेजी अखबार 'द गार्जियन' को इंटरव्यू दिया है।

डिजिटल डेस्क, दुबई। दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी रहा ओसामा बिन लादेन बचपन में बेहद शर्मीला था। वह पढ़ने लिखने में भी बेहद तेज था। एक सीधा-साधा और होनहार लड़का जिसका आतंक से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं था वो कैसे आतंकी बन गया इसका खुलासा उसकी मां आलिया घानेम ने किया है। लादेन की मौत के करीब 7 साल बाद पहली बार आलिया घानेम ने अंग्रेजी अखबार "द गार्जियन" को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने लादेन से जुड़ी तमाम बातें बताई है। आलिया घानेम ने वर्दी पहने ओसामा बिन लादेन की तस्वीर आज भी अपने पास रखी हुई है।

घानेम ने बताया कि वह आज भी लादेन को याद करती हैं। जब लादेन 20 साल का था, तब वह बेहद ताकतवर और दिल का अच्छा इंसान था। सऊदी अरब के जेद्दा की किंग अब्दुल्लाजीज यूनिवर्सिटी में इकोनॉमिक्स की पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात अब्दुल्ला अजाम नाम के एक शख्स से हुई, जो मुस्लिम ब्रदरहुड का सदस्य था। अब्दुल्ला को सऊदी अरब से निर्वासित कर दिया गया था जो बाद में ओसामा का धर्मगुरु बना। यहां पर ओसामा का ब्रेनवॉश किया गया। वे लोग उसे पैसा देते थे। वे हमेशा उससे कहते थे कि सबकुछ छोड़कर आ जाओ। घानेम ने कहा कि लादेन ने उन्हें कभी नहीं बताया कि वह क्या कर रहा था, क्योंकि वह उनसे बहुत प्यार करता था।

लादेन 1980 के दशक में रूस के कब्जे के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए अफगानिस्तान पहुंचा था। घनम ने कहा कि शुरुआत में हमें उस पर बहुत गर्व था। यहां तक कि सऊदी सरकार भी सम्मानजनक तरीके से लादेन के साथ व्यवहार करती थी, लेकिन बाद में उसके आतंक का चेहरा सामने आया और सब कुछ बदल गया। वह ओसामा दी मुजाहिद बन गया। घनम से जब पूछा गया की उन्हें कभी लगा था कि उनका बेटा एक कट्टरपंथी जिहादी बन जाएगा? इस पर उन्होंने कहा कि "यह मेरे दिमाग में कभी नहीं आया।" वहीं जब उनसे पूछा गया कि इसकी जानकारी मिलने पर उन्हें कैसा लगा? तो उन्होंने कहा, "हम बहुत दुखी थे। मैं नहीं चाहती कि यह किसी और के साथ हो। उसने सब कुछ ऐसे क्यों बर्बाद कर दिया?" घानेम ने लादेन को आखिरी बार साल 1999 में अफगानिस्तान में देखा था और उससे दो बार मिलने गई थीं, उस समय ओसामा कंधार के ठीक बाहर अपने ठिकाने में रह रहा था।

बता दें कि ओसामा बिन लादेन को अमेरिका के नेवी सील कमांडो ने पाकिस्तान के एबटाबाद में 2 मई 2011 को मार गिराया था। वह 9/11 हमले का जिम्मेदार था। 30 जुलाई, 1957 में रियाद में ओसामा पैदा हुआ था। इसके 3 साल बाद ओसामा की मां का तलाक हो गया था। उसकी मां ने इसके बाद अल-अट्टास से दूसरी शादी कर ली। 1960 के दशक में बिन लादेन की पूरी संपत्ति की देखरेख उनके हाथों में आ गई। ओसामा के पिता के 11 पत्नियों से 54 बच्चे थे।"" ओसामा का दूसरा सौतेला भाई अहमद बताता है, "9/11 को 17 साल हो चुके हैं लेकिन उनकी मां इसके लिए ओसामा को दोषी नहीं मानतीं।  

Created On :   3 Aug 2018 3:54 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story