प्रवासी भारतीय ने दुबई में जॉगर महिला का किया यौन शोषण

- प्रवासी भारतीय ने दुबई में जॉगर महिला का किया यौन शोषण
दुबई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। एक प्रवासी भारतीय ने दुबई में एक जॉगर महिला का उस समय यौन शोषण किया, जब वह अपने घर के पास कसरत कर रही थी। इस मामले की अदालत में सुनवाई हुई।
गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, बुर दुबई में यह घटना जून में उस समय हुई, जब महिला अपने घर के पास जॉगिंग कर रही थी।
रविवार को दुबई कोर्ट ऑफ फस्र्ट इंस्टेंस में सुनवाई के दौरान पता चला कि दुबई पुलिस के कमांड रूम को एक घटना के बारे में कॉल आया था और जब दो पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तब पीड़ित महिला रो रही थी।
पुलिसकर्मियों में से एक ने कहा, वह घबराई हुई थी। उसने हमें बताया कि वह व्यायाम कर रही थी, तभी आरोपी उसके पास पहुंचा और उससे कहा कि वह बहुत सुंदर है। इसके बाद उसने उसे छुआ और वहां से भाग गया।
पीड़िता द्वारा आरोपी की पहचान करने के बाद दुबई पुलिस ने 41 वर्षीय भारतीय प्रवासी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया, वह माफी मांग रहा था, लेकिन हमने देखा कि वह नशे में था।
दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूशन ने उस पर यौन शोषण और शराब के अवैध सेवन का आरोप लगाया है।
एसडीजे/एसजीके
Created On :   7 Sept 2020 4:01 PM IST